खाली पेट गन्ने का रस पीने के 5 बड़े फायदे, गर्मी में मिलेगी शरीर को ठंडक, लीवर और पेट से जुड़ी कई बीमारियों से मिलेगा छुटकारा
By संदीप दाहिमा | Updated: March 5, 2022 14:11 IST2022-03-05T13:56:20+5:302022-03-05T14:11:17+5:30

खाली पेट गन्ने का रस पीने से किडनी के बेहतर कामकाज में मदद मिलती है। नेचर में ऐल्कलाइन होने के अलावा ये एक अच्छा एंटीबायोटिक एजेंट है। इतना ही नहीं ये पेशाब के दौरान होने वाले दर्द और जलन को भी कम करता है।

डायबिटीज मरीजों के लिए गन्ने का रस अच्छा होता है, आपको ये सुनने में अटपटा लग रहा होगा मगर ये सही है क्यों की इसमें बेशक ग्लूकोज होता है लेकिन इसमें कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी होता है।

गन्ने का रस लीवर को डैमेज होने से बचाने में सहायक है। रोजाना एक गिलास रस पीने से पीलिया से पीड़ितों को लाभ होता है।

इसमें मौजूद पोटेशियम से बेहतर पाचन में सहायता मिलती है। पोटेशियम पेट को इन्फेक्शन से बचाता है और पेरीस्टैल्सिस में सुधार करता है।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर गन्ने से शरीर पर शक्तिशाली प्रभाव पड़ता है। एक अध्ययन के अनुसार, इसमें मौजूद फ्लेवोन कैंसर कोशिकाओं के प्रसार और उत्पादन को रोकने में अत्यधिक प्रभावी हैं।

















