लाइव न्यूज़ :

भीगे अखरोट खाने के फायदे : डायबिटीज, कैंसर और कब्ज जैसी बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

By संदीप दाहिमा | Updated: December 20, 2021 14:33 IST

Open in App
1 / 7
हाई ब्लड शुगर रोगियों के लिए अखरोट किसी रामबाण से कम नहीं है। शुगर के रोगी अगर रोजाना सुबह खाली पेट भीगे अखरोट का सेवन करते हैं, तो शुगर लेवल को काफी हद तक कम किया जा सकता है। ऐसा माना जाता है कि इससे टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम हो सकता है।
2 / 7
अगर आप वजन कम कर रहे हैं, तो आपको रोजाना भीगे हुए अखरोट का सेवन करना चाहिए। इसमें काफी मात्रा में फाइबर, ओमेगा-3 एसिड होता है जो वजन घटाने में मदद करता है। अखरोट लंबे समय तक पेट को भरे रखने में मदद कर सकता है।
3 / 7
एक नई रिसर्च में खुलासा हुआ है कि अखरोट खाने से अवसाद का खतरा कम हो जाता है और एकाग्रता का स्तर बेहतर होता है। अखरोट पर शोध पहले हृदय रोगों के संबंध में किया गया है और अब इसे अवसाद के लक्षण से संबंध कर देखा जा रहा है।
4 / 7
इसे विटामिन्स और मिनरल्स का राजा भी कहा जाता है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस, कॉपर, सेलेनियम जैसे सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं।
5 / 7
सुबह खाली पेट भीगे हुए अखरोट खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। इसमें कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है, जो हड्डियों और दातों के स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। अखरोट में अल्फा लिनोलेनिक एसिड पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत करने में मददगार माना जाता है।
6 / 7
अन्य शोधों से पता चलता है कि अखरोट दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। मानव मस्तिष्क के आकार का यह फल वाकई आपके मस्तिष्क के लिए बेहद फायदेमंद है। मौजूद ओमेगा 3 मस्तिष्क की समस्याओं को दूर कर तनाव कम करने में भी सहायक है। नियमित रूप से अखरोट को अपनी डाइट में शामिल कर आप मस्तिष्क को स्वास्थ बनाए रख सकते हैं।
7 / 7
फाइबर से भरपूर अखरोट का सेवन पाचन संबंधी समस्याओं में फायदेमंद है। यह कब्जियत को समाप्त कर पेट और आंतों की सफाई के लिए भी मददगार साबित होता है। किडनी स्टोन होने की स्थि‍ति में अखरोट का सेवन फायदेमंद है।
टॅग्स :घरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”