लाइव न्यूज़ :

In Pics: ब्रेस्ट कैंसर, ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक जैसी कई खतरनाक बीमारियों से बचाता है ये पौधा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 11, 2018 07:28 IST

Open in App
1 / 9
अर्जुन का पेड़ एक औषधीय पौधा होता है। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल कई रोगों के इलाज में किया जाता है।इसमें बहुत से पोषक तत्‍व और खनिज पदार्थ होते है जो कि हड्डियों के नुकसान को रोकने में मदद कर‍ते है।
2 / 9
आयुर्वेद में हृदय संबंधी रोगों के उपचार के लिए अर्जुन छाल का उपयोग किया जाता है। क्योंकि इसमें हृदय की रक्षा करने और दिल को मजबूत करने वाले गुण होते है। अर्जुन छाल हृदय के बाएं निचले हिस्से के कार्यविधि को ठीक करने के लिए उपयोग किया जाता है।
3 / 9
अर्जुन की छाल में कासुआर्निन नामक घटक होता है जो कि स्तन कैंसर के विषाणुओं की वृद्धि को रोकने मदद करता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट गुण इसे और अधिक प्रभावी बनाते है।
4 / 9
अर्जुन छाल में उपस्थित मेथनॉल हेलीकॉक्‍टर पिलोरी और लिपोपोलिसैक्‍साइड प्रेरित गैस्ट्रिक अल्‍सर को रोकने मदद करता है।
5 / 9
अर्जुन छाल का उपयोग अधिक थकान और शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए किया जाता है। यह पुराने निम्‍न ग्रेड बुखार को कम करने में लाभकारी होता है।
6 / 9
अर्जुन की छाल में भरपूर मात्रा में फ्लेवोनोइड्स व एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे तत्व मौजूद होते हैं। जो फ्री रेडिकल्स के हानिकारक प्रभाव को कम करके बॉडी की इम्युनिटी क्षमता को बढ़ाते हैं।
7 / 9
इसके अतिरिक्त अर्जुन की छाल का सेवन करने से हार्ट अटैक का खतरा भी कम हो जाता है। प्रतिदिन सुबह-शाम एक गिलास पानी में 3 ग्राम अर्जुन की छाल का पाउडर मिलाकर पीने से दिल की सूजन व ब्लॉकेज की समस्या दूर हो जाती है।
8 / 9
अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो प्रतिदिन अर्जुन की छाल का सेवन करें। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को ज्यादातर स्ट्रोक, हार्टअटैक, किडनी डैमेज जैसी समस्याओं के होने का खतरा रहता है। ऐसे में अर्जुन की छाल का सेवन करने से यह सभी समस्याएं नहीं होती हैं।
9 / 9
अर्जुन पेड़ की सफेद छाल का पाउडर बनाकर उसे दूध में मिलाकर रात में सेवन भी कामेच्छा बढ़ाने में मददगार है। यह पाउडर किसी भी आयुर्वेदिक दवा की दुकान पर उपलबध होता है।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब