दूध के साथ इन चीजों के सेवन से हड्डियां होंगी मजबूत, किडनी, लीवर और पेट की समस्या भी दूर

By संदीप दाहिमा | Updated: December 29, 2020 07:22 IST2020-12-26T20:09:50+5:302020-12-29T07:22:11+5:30

Next

दूध में अखरोट मिलाकर पीने से इसकी शक्ति दोगुनी हो जाती है। अखरोट में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है जिससे मसल्स मजबूत होती हैं। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड्स होते हैं, जो इनफर्टिलिटी रिलेटेड प्रॉब्लम से बचाता है।

दूध में हल्दी मिलाकर पीना गठिया से छुटकारा पाने के बेहतर तरीका है। हल्दी वाला दूध जोड़ों के दर्द को कम करता है। यह खून से टॉक्सिन्स दूर करता है और लीवर को साफ करने में सहायक माना जाता है।

दूध और छुहारे को साथ-साथ खाने से बहुत सारे रोगों में आराम मिलता है, नयमित रूप से इसके सेवन से बवासीर, ब्लड प्रेशर, बलगम और सांस से जुड़ी समस्याओं का भी नाश होता है।

दूध में इलायची डालकर पीने से पाचन और पेशाब से जुड़ी समस्याओं से बचने में मदद मिलती है। इससे पेट की सूजन कम होती है और सांस की समस्या से राहत मिलती है। इरना ही नहीं आपको एनीमिया जैसी खून की समस्या से बचने में मदद मिलती है।

शहद में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। गर्म दूध में शहद मिलाकर पीने से तनाव दूर होता है, तंत्रिका कोशिकाओं और तंत्रिका तंत्र को आराम मिलता है, बेहतर नींद आती है। इससे पाचन क्रिया को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है और कब्ज की समस्या नहीं होती। हड्डियों को मजबूत बनाने और और मानसिक क्षमता में वृद्धि करने का यह बेहतर तरीका है।