लाइव न्यूज़ :

आंवला खाने के फायदे: खून की कमी, लिवर,पथरी जैसी कई बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

By संदीप दाहिमा | Updated: April 29, 2022 06:52 IST

Open in App
1 / 6
लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। अगर आंवला का नियमित रूप से सेवन किया जाए तो यह लिवर को मजबूत करता है। इससे उसकी कार्यप्रणाली सही रहती है। आंवला टॉक्सिक एलिमेंट्स को शरीर से बाहर निकालने का काम भी करता है। ज्यादा शराब पीने से लिवर पर पड़ने वाले बुरे असर को भी आंवला कम करता है।
2 / 6
आंवला विटामिन का भंडार है और इसमें सबसे ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है। मिनरल और आयरन भी काफी मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से मस्तिष्क तक रक्त का प्रवाह तेज होता है, जिससे फुर्ती बनी रहती है। यह मेमोरी को भी तेज कर सकता है।
3 / 6
आंवला में ऐसे तत्व होते हैं जो पथरी के इलाज में सहयक हैं। पथरी की समस्या में आंवला कारगर उपाय साबित हुआ है। पथरी होने पर कुछ दिनों तक आंवले का सूखा पाउडर खाने से आपको समस्या से राहत मिल सकती है।
4 / 6
रक्त में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर, प्रतिदिन आंवले के रस का सेवन करना काफी लाभप्रद होता है। यह शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायक होता है, और खून की कमी नहीं होने देता है।
5 / 6
आंवला का सेवन करने से बाल घने, चमकदार और स्वस्थ रहते हैं। इसके इस्तेमाल से बाल बढ़ते और घने हो सकते हैं। यह बालों को झड़ने से रोकता है और डैंड्रफ से भी बचाव कर सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट से बाल समय से पहले सफेद नहीं होंगे।
6 / 6
आंवला आंखों की रोशनी बढ़ाने का काम करता है। आंखों की समस्या मोतियाबिंद या रतोंधी के लिए आंवला का जूस फायदेमंद साबित हुआ है। इतना ही नहीं अगर आपकी आंखों में दर्द रहता है, तो आपको आंवला रस पीना चाहिए।
टॅग्स :घरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब