लाइव न्यूज़ :

Covid 19 Updates: भारत में कोविड-19 के 918 नए मामले, चार मरीजों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 20, 2023 12:27 IST

Open in App
1 / 4
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 918 नए मामले पाए गए और उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 6,350 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 24 घंटे के भीतर संक्रमण के कुल 918 नए मामले सामने आए, जबकि चार और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,806 हो गई।
2 / 4
देश में कोरोना वायरस से राजस्थान में दो और कर्नाटक में एक मरीज की मौत हुई। वहीं, केरल में कोविड-19 से मौत के आंकड़ों का पुनर्मिलान करते हुए एक मामला जोड़ा गया है।
3 / 4
आंकड़ों के मुताबिक, भारत में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,46,96,338 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.8 प्रतिशत है।
4 / 4
मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमण से उबर चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,59,182 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है। वेबसाइट के मुताबिक, देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.65 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम