लाइव न्यूज़ :

Health Tips: सर्दी में बीमारियों से बचाएंगे अमरूद के पत्ते, रोजाना सेवन करने से होंगे ये बड़े फायदे

By अमित कुमार | Updated: December 22, 2020 13:27 IST

Open in App
1 / 8
ठंड में अमरूद खाने का अपना अलग ही मजा है। मगर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कहते हैं कि ठंड में अमरुद नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे सर्दी होने का खतरा रहता है। आज हम आपको अमरुद के ऐसे ही कुछ फायदे बता रहे हैं जो ना सिर्फ आपके स्वास्थ्य को फायदा पहुंचाएंगे बल्कि आपको सर्दियों के मौसम में भे तारो-ताजा और फिट भी रखेंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं अमरुद के पत्ते भी हमारे शरीर को कई फायदे पहुंचाते हैं।
2 / 8
अमरूद की पत्तियों में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है। अमरूद की पत्तियां एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है इसके अलावा इसमें बहुत से और तरह के मिनरल्स मौजूद होते हैं।
3 / 8
सर्दी में होने वाली कई तरह की बीमारियों से अमरूद के पत्ते दूर रखने का काम करती है। ऐसे में रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करना लाभदायक रहता है।
4 / 8
इसके साथ ही यह पेट की परेशानियों, डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने का काम करते हैं। आप काढ़े के रूप में अमरूद की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं।
5 / 8
अमरूद की पत्तियों से आप अपने मोटापे को भी कम कर सकते हैं क्योंकि आज के समय में मोटापा भी लोगों की बहुत बड़ी समस्या है।
6 / 8
अमरूद की पत्तिया कोलेस्ट्रोल को भी कम करती है आज के समय में गलत खान-पान के कारण हमारा कोलेस्ट्रोल लेबल अधिक रहता है।
7 / 8
अमरूद की पत्तिया का सेवन कब्ज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में खनिज और विटामिन पाए जाते हैं इसलिए इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है। सर्दियों में पेट रोग काफी बढ़ जाते हैं, पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं करता है। ऐसे में इसका प्रयोग कर इसे दुरुस्त बनाया जा सकता है।
8 / 8
यह पेट की कई बीमारियों को ठीक करने में असरदार है। एक कप खौलते हुए पानी में अमरूद की पत्तियों को डाल कर उबालिए और फिर इस पानी को ठंडा करके छान कर पी लीजिए। डायरिया में लाभ होगा।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडविंटरविंटर्स टिप्सविंटर फिटनेस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

ज़रा हटकेग्लोबल वार्मिंग और कम बर्फबारी का नतीजा?, सर्दियों में खुला रहा जोजिला दर्रा?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब