Dengue: मानसून में डेंगू के खतरे से सावधान रहें, ये 6 चीजें डाइट में करें शामिल
By संदीप दाहिमा | Updated: September 17, 2022 07:01 IST2022-09-17T07:01:00+5:302022-09-17T07:01:00+5:30

नारियल पानी- यह पानी, आवश्यक खनिजों और इलेक्ट्रोलाइट्स का प्राकृतिक स्रोत है। इससे शरीर में तरल स्तर नियंत्रित रहता है।

संतरा- यह आवश्यक पोषक तत्वों जैसे विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर का भंडार है। डेंगू से जल्दी आराम पाना चाहते हैं, तो संतरा जरूर खायें।

वेजिटेबल जूस- गाजर, ककड़ी, और अन्य पत्तेदार सब्जियां डेंगू के इलाज के लिए अच्छे होते हैं। ये सब्जियां आवश्यक विटामिन और खनिजों से भरी हुई हैं।

हर्बल टी डेंगू बुखार के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकती है। इलायची, पुदीना या अदरक जैसे स्वाद चुनें।

फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर खिचड़ी खाने से आपको बीमारी से लड़ने की शक्ति मिलती है। इसे निगलना और पचाना आसान है।

पपीता- इसके बीज एडीस मच्छर के लिए जहरीले हैं। पपीता डेंगू रोगियों में तेजी से प्लेटलेट बढ़ाता है। पत्तियों का रस पीनसे प्लेटलेट्स काउंट बढ़ता है।

















