हैंगनेल का इलाज, इन 5 चीजों से नाखूनों की करें मालिश, जल्‍द दिखेगा असर

By संदीप दाहिमा | Updated: February 9, 2022 15:46 IST2022-02-09T15:43:07+5:302022-02-09T15:46:54+5:30

Next

संक्रमित हिस्से को दिन में एक या दो बार 20 मिनट के लिए गर्म पानी में भिगोएं। इसके बाद हैंगनेल को नेलकटर से काट लें। हैंगनल के खुरदुरे किनारे को हटा देने से संक्रमण और कम हो सकता है। ध्यान रहे कि इसे बिल्कुल जड़ से न काटें।

हैंगनेल को रोकने के लिए प्रभावित हिस्से पर विटामिन ई तेल या क्रीम रगड़ें। कुछ दिनों के लिए संक्रमित हैंगनेल पर एक सामयिक एंटीबायोटिक क्रीम का उपयोग करें। क्रीम लगाने के बाद उस पर एक पट्टी बांध लें।

हैंगनेल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए ऑलिव आयल भी काफी गुणकारी है। इसके लिए आपको रोजाना ऑलिव ऑयल को गर्म करके अपने नाखूनों के ऊपर मसाज करनी है। ऑलिव ऑइल के रोजाना इस्तेमाल से जल्द ही हैंगनेल की समस्या खत्म हो जाती है।

हैंगनेल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप रोजाना एलोवेरा से अपने नाखूनों की मसाज करें। एलोवेरा को नाखूनों के आसपास लगाने से जल्द ही हैंगनेल की समस्या खत्म हो जाती है। साथ ही एलोवेरा त्वचा के लिए भी काफी गुणकारी होता है।

हैंगनेल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप बदाम तेल में नींबू के रस को मिलाकर इसमें रोजाना कुछ देर अपने नाखूनों को डुबो कर रखें। ऐसा करने से जल्द ही हैंगनेल की समस्या से छुटकारा मिलता है, और नाखून खूबसूरत दिखने लगते हैं।