लाइव न्यूज़ :

पेशाब करते समय इन 5 गलतियों को करने से बचें, वर्ना बाद में पड़ सकता है पछताना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 28, 2019 06:05 IST

Open in App
1 / 6
हेल्दी और फिट रहने के लिए जिस तरह खानेपीने के नियम होते हैं उसी तरह शौच के भी कुछ कायदे होते हैं। अक्सर देखा गया है कि लोग पेशाब करते समय कई गलतियां करते हैं जिससे कई स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा हो सकता है। कई रिसर्च भी इस बात को मानती हैं कि शौच से जुड़े नियमों का सही तरह पालन नहीं करने से यूटीआई, किडनी, ब्लैडर से जुडी कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। हम आपको बता रहे हैं कि पेशाब के दौरान आपको किन-किन गलतियों से बचना चाहिए।
2 / 6
1) गंदे शौचालय का इस्तेमाल: किसी भी सूरत में आपको गंदे शौचालय का इस्तेमाल करने से बचन चाहिए। इससे यूरीन इंफेक्शन होने का खतरा बना रहता है। अगर फिर भी किसी कारण वश सार्वजनिक टॉयलेट का इस्तेमाल करना ही पड़े तो उसकी सीट पर पानी डालें। शौच के बाद भी टॉयलेट में पानी डालना न भूलें।
3 / 6
2) देर तक पेशाब रोकना: अक्सर देखा गया है कि बहुत से लोग कई-कई घंटे तक शौच करने नहीं जाते हैं। जब पेशाब पेशाब लगता है, तो वह काम में बिजी होने के कारण पेशाब को काफी देर तक रोकते हैं। लंबे समय तक ऐसा करने से पित्ताशय में कैंसर होने का खतरा हो सकता है। पेशाब को ज्यादा देर तक रोकने से इसका बुरा असर किडनी पर पड़ता है। लगातार ऐसा करते रहने से आपकी किडनी खराब भी हो सकती है।
4 / 6
3) पेशाब के झाग की अनदेखी: पेशाब करते समय अगर आपको लगता है कि नार्मल से अधिक झाग बन रहा है और ऐसा लगातार हो रहा है, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। पेशाब में झाग आना कई तरह कि परेशानियों का सूचक हो सकता है जैसे किडनी खराब होना या यूटीआई।
5 / 6
4) पेशाब का रंग पीला होना: कभी अगर आपको लगे कि आपके पेशाब का रंग नॉर्मल नहीं है बल्कि पीला या फिर पेशाब गाढ़ा हो रहा है और ये लगातार हो रहा है तो डॉक्टर से अवश्य सलाह लें। हो सकता है कि ये आपको किसी बीमारी की सूचना दे रहा हो।
6 / 6
5) पेशाब से बदबू आना: अगर लगातार आपके पेशाब से बहुत अधिक बदबू आ रहा हो तो भी आपको डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए और समय रहते इलाज भी करा लेनी चाहिए। ताकि आप किसी बड़ी परेशानी से खुद को बचाए रख सकें।
टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब