लाइव न्यूज़ :

इन 5 चीजों का सेवन करने से बीपी रहता है कंट्रोल और शरीर की चर्बी भी होती खत्म

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 9, 2019 07:35 IST

Open in App
1 / 6
आज के समय में लोग अपना वजन जल्दी कम करना चाहते हैं तो वहीं कुछ लोग लगातार बढ़ते वजन के कारण परेशान हैं। इन दोनो समस्याओं का कारण है मेटाबॉलिज्म स्लो होना। जब व्यक्ति का मेटाबॉलिज्म स्लो होता है, तो खाना एनर्जी में जल्दी कन्वर्ट नहीं होता और वो फैट के रूप में जमा हो जाता है। इसलिए यह मेटाबॉलिज्म दर को बढ़ाना बहुत जरूरी है। डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिश्ट शिखा ए शर्मा आपको खाने की उन चीजों के बारे में बता रही हैं, जिनसे आपको मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
2 / 6
1) ग्रीन टी: ग्रीन टी बेहद फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद कैमिकल कंपाउंड्स कैलोरीज बर्न करने में मदद करते हैं। ग्रीन टी एक शून्य कैलोरी ड्रिंक है। आप अपने ग्रीन टी में एक अलग स्वाद देने के लिए अदरक, शहद, नींबू, दालचीनी, पुदीना, लौंग आदि शामिल कर सकते हैं। अपने नाश्ते के साथ या भोजन के बीच एक कप ग्रीन टी ले सकते है।
3 / 6
2) लहसुन: लहसुन का सेवन करने से खून में ट्राइग्लिसराइड, लिपिड और खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर कम हो सकता है । लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो एडिपोकिन्स के उत्पादन को दबा देते हैं जिससे सूजन कम हो जाती है और मेटाबॉलिज्म दर बढ़ जाती है। हृदय रोगों के जोखिम को कम करने के लिए रोज सुबह लहसुन की एक कली का सेवन करें। अपने सलाद, सूप और करी में भी लहसुन शामिल करें।
4 / 6
3) नट्स : नट्स स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है और यह विटामिन और प्रोटीन से भरपूर होते हैं। नट्स मेटाबॉलिज्म दर बढ़ाने भी मदद करते हैं। अपने नाश्ते के साथ सुबह 4-6 भीगे हुए बादाम का सेवन करें। आप अपने दही या डार्क चॉकलेट में 30-35 इन-शेल पिस्ता (अनसाल्टेड), अखरोट, पाइन नट्स या मैकाडामिया नट्स आदि शामिल कर सकते हैं, ताकि इसे अतिरिक्त क्रंच और स्वाद मिल सके। नट्स मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में तेजी से मदद करते हैं।
5 / 6
4) तनाव से बचें: तनाव शरीर में सूजन, उच्च रक्तचाप, बढ़ाता है जिसके कारण हमारा मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है । किसी भी मामले में, तनाव आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। इसलिए, किसी भी नकारात्मक विचारों को दूर करने और शांत करने का प्रयास करें। कुछ ऐसा करें जिसमें आप खाना बनाना, यात्रा करना, खेल खेलना, फिल्में देखना, पेंटिंग करना, तस्वीरें लेना, स्पा जाना, दोस्तों के साथ बाहर जाना, अपने कुत्ते को टहलना या कोई नई आदत डालें इससे आप व्यस्त रहेंगे, और आपके पास चीजों के बारे में तनाव के लिए कम समय होगा।
6 / 6
5) खूब पानी पियें: सुबह उठने के बाद सबसे पहले दो गिलास पानी पीने की आदत डालें। यह मूत्र और मल के माध्यम से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करेगा, जिससे सूजन कम हो जाएगा। वास्तव में, वैज्ञानिकों ने पाया है कि हर दिन 2 लीटर पानी पीने से मेटाबॉलिज्म दर बढ़ सकती है। इसलिए आपको अपने मेटाबॉलिज्म को बनाए रखने के लिए पूरे दिन अपने आप को हाइड्रेटेड रखना चाहिए।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब