प्याज से होते हैं ये 10 फायदे, बालों का टूटना, डायबिटीज और स्किन के लिए बेहद फायदेमंद
By संदीप दाहिमा | Updated: February 7, 2022 13:29 IST2022-02-07T13:25:34+5:302022-02-07T13:29:13+5:30

अगर बालों में जूं है तो प्याज का रस से आप इस परेशानी से निजात पा सकते हैं। इसके साथ ही बालों का टूटना भी कम कर देता है। बाल के जड़ों में प्याज का रस लगाए और कुछ समय तक छोड़ दें। काफी आराम मिलेगा।

नींद न आने से अगर आप परेशान है तो प्याज खाने से आपको बहुत फायदा मिलेगा। सिर दर्द के लिए भी प्याज बेहद गुणकारी है। तीन चम्मच पानी में एक चम्मच प्याज का रस और चीनी मिलाकर खाने से मिलेगा। प्याज खाने से दांत और मुंह के दर्द से भी राहत मिलेगी।

स्किन के लिए भी प्याज बहुत गुणकारी है। जैतुन के तेल में प्याज का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से पिंपल्स यानी कि मुंहासों से आराम मिलेगा। वक्त से पहले आने वाली झुर्रियों को भी प्याज कम करने देता है।

सर्दी खासी बुखार में प्याज काफी लाभकारी है। बराबर मात्रा में शहद मिलाकर खाने से सर्दी खासी और बुखार में राहत मिलती है। प्याज से गैस की परेशानी होती है। प्याज खाने से गैस्ट्रिक सिंड्रोम और कब्ज में फायदा होता है। प्याज में पाए जाना वाला फाइबर पेट साफ रखने में मदद करते हैं।

नाक से खून आने पर कच्चे प्याज रस के दो तीन बूंद डाल लें। इस खून आना बंद हो जाएगा। इसके अलावा प्याज के रस की बूंदे कान में डालने से कान के दर्द में राहत मिलती है।

जोड़ो के दर्द के लिए भी प्याज बहुत ही ज्यादा लाभदायक है। सरसो के तेल में प्याज का रस मिलाकर मालिश करने से आराम मिलेगा।

कच्चा प्याज खाने से गर्मियों में लू नहीं लगती। अगर गर्मियों में लू लग जाए तो प्याज का रस पीने से काफी राहत मिलती है। इसके साथ ही आप प्याज के रस को तलवे पर भी लगा सकते हैं।

प्याज का रस किड़े मकौड़े के काटने पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर कीड़ा काट ले तो प्याज के रस को दो-तीन बूंद डालने से खून आना बंद हो जाता है।

पीरियड के दौरान होने वाली समस्याओं से निजात पाने में प्याज बेहद असरदार होता है। पीरियड आने से कुछ दिन पहले कच्चा प्याज खाने के आपको काफी फायदा मिलेगा।

रोजाना हम जिन सब्जियों का इस्तेमाल करते हैं उनमें से ज्यादातर में क्रोमियम बिलकुल नहीं पाया जाता है। ऐसे में प्याज खाना आपके लिए और भी जरूरी हो जाता है। प्याज शरीर में ब्लड को जमने से रोकने का काम करता है

















