लाइव न्यूज़ :

बालों को कलर करने के लिए इन 9 आसान टिप्स को करें फॉलो, फिर देखें कमाल

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: October 17, 2018 07:42 IST

Open in App
1 / 10
आप घर पर ही हेयर कलर करें या पार्लर से कराएं, दोनों मामले में मन में केव अल यह इच्छा होती है कि बालो का यह रंग लंबे समय तक चले। ताकि सफेद बाल जल्दी ना आएं। अगर आपकी भी ऐसी ही तमन्ना है तो आज हम आपको 10 आसान टिप्स देने जा रहे हैं। इन्हें फॉलो करने से लंबे समय हेयर कलर बना रहेगा।
2 / 10
1. हेयर कलर लंबे समय तक तभी बना रहेगा जब कलर कराने से पहले ही बालों पर ध्यान दिया जाए। कलर कराने से एक महीने पहले से ही बालों की मजबूती पर ध्यान दें, समय पर बालों में तेल लगाएं, शैम्पू करें। उनके टूटने-झड़ने का इलाज करें। इसके बाद ही हेयर कलर कराएं
3 / 10
2. जब भी कलर करवाएं, तो सही प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें। अगर पिछली बाल हेयर कलर कराने से आपके बाल अधिक डैमेज हुए थे तो इस बार प्रोडक्ट बदलकर कलर कराने की कोशिश करें। एक्सपर्ट एडवाइस जरूर लें
4 / 10
3. अगर आप खुद घर पर ही हेयर कलर करें तो कलर की बोतल पर लिखी सारी जानकारी को ध्यान से पढ़ें और फॉलो करें
5 / 10
4. हेयर कलर करने के बाद बालों को कुछ दिनों तक अधिक शैम्पू ना करें। अगर पहले सप्ताह में 3 से 4 बार बालों को शैम्पू किया जाता था तो अब उसे कम करके 2 से 3 बार कर दें
6 / 10
5. हेयर कलर कराने के बाद डैमेज हो चुके बालों को तुरंत ट्रिम करवा लें। इन्हें ना निकाला जाए तो यह एनी बालों को भी अधिक डैमेज करते हैं
7 / 10
6. हेयर कलर कराने के बाद किस शैम्पू का इस्तेमाल किया जाए, इसपर भी ध्यान दें। इस मामले में अपने पैसे को सही जगह इन्वेस्ट करें ताकि आपको अच्छे रिजल्ट भी मिलें। शैम्पू के साथ अच्छे कंडीशनर का भी चुनाव करें। बालों के लिए शैम्पू जितना जरूरी है, उतना ही महत्व कंडीशनर का भी होता है। इसके गलत चुनाव से भी बाल जल्दी डैमेज होते हैं।
8 / 10
7. हेयर कलर कराने के बाद बाल अधिक ड्राई होने लगते हैं तो उन्हें समय से मॉइस्चराइज करने पर भी ध्यान दें। कुछ होम मेड हेयर पैक का बालों में इस्तेमाल करें। शहद, एलोवेरा, योगर्ट, कोकोनट मिल्क, आदि चीजों का स्कैल्प और बालों पर इस्तेमाल करने से बालों में पोषण बना रहेगा
9 / 10
8. हेयर कलर कराने के बाद कुछ दिनों तक जब भी शैम्पू करने का विचार बनाएं, उससे आधे घंटे पहले बालों में अंडा लगाएं। यह बालों को सॉफ्ट बनाएगा और रंग को बनाए रखेगा
10 / 10
9. कुछ लोगों का मानना है कि हेयर कलर के बाद बालों में ऑइल कम लगाना चाहिए। लेकिन ऐसा करने से बाल और भी कमजोर बनते हैं, नतीजा होता है कि वे अधिक टूटते-झड़ते हैं
टॅग्स :हेयर केयरहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो