लाइव न्यूज़ :

In Pics: एप्पल साइडर विनेगर के इन फायदों को जानकर रह जाएंगे दंग, ऐसे करें इस्तेमाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 10, 2019 08:59 IST

Open in App
1 / 6
त्वचा और बालों के लिए वरदान है एप्पल साइडर विनेगर, जानें इसके 5 प्रयोग और बनें खूबसूरत घर की किचन में एप्पल साइडर विनेगर आसानी से मिल जाता है। खाने की चीजों में इसका काफी इस्तेमाल होता है। यह खाने का टेस्ट बढ़ाता है। सेहत के लिए भी फायदेमंद है। लेकिन स्वास्थ्य के अलावा इस एप्पल साइडर विनेगर के त्वचा और बालों के लिए भी अनेक लाभ हैं। आइए जानते हैं:
2 / 6
1) ये है फेस टोनर: स्किन का पीएच लेवल खराब होने से कई तरह की स्किन प्रोब्लम्स हो जाती हैं, इनसे छुटकारा पाने के लिए एप्पल साइडर विनेगर का टोनर की त्यारह इस्तेमाल करें। इस्तेमाल करने के लिए एक चम्मच विनेगर में 2 चम्मच पानी मिलाकर टोनर की तरह इस्तेमाल करें।
3 / 6
2) सन टैनिंग से बचाए: गर्मियों की सबसे बड़ी प्रॉब्लम है सूरज की किरणों से होने वाली टैनिंग। इससे छुटकारा पाने में एप्पल साइडर विनेगर आपकी मदद कर सकता है। यह एक प्रकार के ऐस्ट्रिंजेंट की तरह काम करता है। एक कटोरी में बराबर मात्रा में ठंडा पानी एयर सिरका डालें। प्रभावित स्किन पर इस्तेमाल करें।
4 / 6
3) एक्ने हटाए: चेहरे पर जिद्दी मुंहासे हो गए हैं और हर कोशिश के बावजूद भी नहीं जा रहे हैं तो एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करें। ठंडे पानी में इसे मिलाकर एक्ने पर लगाएं। कुछ देर रखें और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
5 / 6
4) पांव की बदबू दूर करे: गर्मियों में बंद जूते की वजह से पैरों से बदबू आती है। यह बदबू पैर धोने के बाद भी नहीं जाती है। इससे छुटकारा पाने के लिए एक बाल्टी ठंडे पानी में 2 से 3 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर डालकर इसमें 10 मिनट पांव डालें। बदबू चली जाएगी।
6 / 6
5) हेयर क्लींजर: स्कैल्प की त्वचा को डेटोक्स करने और बालों को सॉफ्ट, शाइनी बनाने में शैम्पू असफल हो जाता है। ऐसे में एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करें। एक कप पानी में 2 से 3 चम्मच सिरका डालें। शैम्पू के बाद इसे बालों में कॉटन से लगाएं या स्प्रे कर लें। थोड़ी देर रखें और फिर ठंडे पानी से निकाल दें।
टॅग्स :ब्यूटी टिप्सहेयर केयरस्किन केयरघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: साड़ी या सूट..., हर आउटफिट्स पर परफेक्ट है ये हेयरस्टाइल, मिनटों में बनकर होगा तैयार

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया