लाइव न्यूज़ :

Photos: गर्मियों में सनस्क्रीन लगाने से पहले इन खास बातों का रखें ध्यान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 8, 2019 07:23 IST

Open in App
1 / 6
गर्मियों में बैग में कॉस्मेटिक प्रोडक्ट हो या ना हो, लेकिन सनस्क्रीन जरूर होना चाहिए। ये हमें सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है और सन टैनिंग को रोकता है। धूप के कारण त्वचा पर टैनिंग होना, स्किन का डार्क होना, स्किन की ऊपर परत का जलना, डेड स्किन सेल्स का बनना और यहां तक कि ये हानिकारक धूप स्किन कैंसर को भी जन्म देती है।
2 / 6
यही कारण है कि क्यूं गर्मियों में बॉडी के ज्यादा से ज्यादा हिस्सों को कवर करके बाहर निकलने की सलाह दी जाती है। जो हिस्से धूप के संपर्क में आ रहे हैं उनपर सनस्क्रीन लगाना जरूरी बताया जाता है। ताकि त्वचा को कवरेज मिल जाए और धूप का सीधा असर उसपर ना हो सके। मगर क्या सुबह एक बार सनस्क्रीन लगाने से दिनभर का सुरक्षा मिल जाती है। या दोबारा लगाने की जरूरत है। या फिर दो बार से भी ज्यादा?
3 / 6
दिन में कितनी बार सनस्क्रीन लगाएं?: विभिन्न शोध की मानें तो सनस्क्रीन त्वचा पर एक कवरेज तो बनाती है लेकिन ये लेयर कि कवरेज अधिक समय तक टिकती नहीं है। बार बार हाथ लगने, धूल मिट्टी के संपर्क में आने, त्वचा पर पानी डल जाने से इसका असर कम होने लगता है। इसलिए सनस्क्रीन को दिन में कम से कम दो बार इस्तेमाल करें
4 / 6
दिन में दो बार: सबसे पहले जब आप घर से निकलने लगें। स्किन एक्सपर्ट्स के मुताबिक सनस्क्रीन को घर से निकलने से ठीक आधा घंटा पहले लगाना चाहिए। इस आधे घंटे में यह त्वचा पर अपनी अच्छी पकड़ बना लेती है और धूप में त्वचा की रक्षा करने के लिए तैयार हो जाती है। दूसरी बार सनस्क्रीन तब लगाएं जब आप ऑफिस या कॉलेज या जहां भी गए थे वहां से वापिस लौट रहे हों। सरल भाषा में कहें तो सनस्क्रीन का इस्तेमाल 5 से 6 घंटे बाद दोबारा करना चाहिए।
5 / 6
दो बार से अधिक: अगर आपका काम आपको दिनभर धूप में रहने को मजबूर करता है। जितनी देर आप बाहर रहें उसमें अधिकतर समय धूप एन गुजरता है तो आपको हर दो घंटे में सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए। स्किन एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर धूप में जाने से पहले आप 50 SPF का सनस्क्रीन लगाएं तो दो घंटे बाद उसका असर 10 SPF तक रह जाता है। ऐसे में दोबारा सनस्क्रीन लगाने की जरूरत पड़ती है।
6 / 6
शरीर के इन हिस्सों पर भी लगाएं सनस्क्रीन: अक्सर हम चेहरे, बाजू, पांव पर सनस्क्रीन लगाते हैं। ये वे जगहें हैं जो धूप के सीधा संपर्क में आती हैं इसलिए इन्हें सनस्क्रीन की लेयर से कवर करना जरूरी होता है। लेकिन इसके अलावा दो ऐसी जगहें जो धूप के संपर्क में आती हैं मगर सनस्क्रीन लगाते समय हम इन्हें इग्नोर कर देते हैं। ये है हमारी गर्दन और कान। एक्सपर्ट्स के मुताबिक ये दो जगहें कैंसर को जल्दी पकड़ती हैं। इसलिए सनस्क्रीन से इन्हें कवर जरूर करें।
टॅग्स :स्किन केयर
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

स्वास्थ्यHoli 2025: पक्के रंग से होली खेलने के बाद कैसे हटाएं रंग? नेचुरल तरीके से मिनटों में करें साफ, बरकरार रहेगा ग्लो

स्वास्थ्यHoli 2025: होली की मस्ती के बीच रखें अपनी स्किन का ख्याल, रंग खेलने से पहले बालों और आंखों के साथ त्वचा के लिए करें ये काम

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो