लाइव न्यूज़ :

होली 2019: इन घरेलू नुस्खों को आजमाइए और जिद्दी से जिद्दी रंगों को ऐसे छुड़ाइये

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 19, 2019 12:58 IST

Open in App
1 / 8
किसी से अगर पूछें कि होली का त्योहार क्यूं पसंद है तो आगे से एक ही जवाब आता है कि इसदिन रंगों से खेलने का भरपूर मौक़ा मिलता है। लोग एक दूसरे पर रंग फेंकते हैं, गालों पर गुलाल मलते हैं, रंग वाला पानी भी डालते हैं। कुल मिलाकर यह मस्ती करने का त्योहार है। इस बार होली 20 और 21 मार्च की है, जिसमें रंगवाली होली 21 मार्च को है। इसदिन का हर किसी को अभी से बेसब्री से इन्तजार हो रहा है।
2 / 8
होली का पर्व आता है और इसदिन लोग रंगों से खूब मस्ती भी करते हैं। लेकिन हर साल होली की शाम होने तक पछावा भी होता है। क्योंकि सुबह रंगों से खेली गई होली शाम होने तक त्वचा पर ढेर सारी एलर्जी दे जाती है।
3 / 8
ये रंग पहले तो त्वचा से पूरी तरह निकलते नहीं हैं। दूसरा स्किन एलर्जी देते हैं। इसलिए हम आपको होली का रंग छुड़ाने के 5 आसान तरीके बताने जा रहे हैं। इनका इस्तेमाल करें और खूब होली खेलने के बाद भी पहले जैसी साफ और हेल्दी त्वचा पाएं।
4 / 8
1) ऑलिव ऑइल: होली खेलने से पहले चेहरे और पूरे बदन पर अच्छी तरह ऑलिव ऑइल लगा लें। ऑलिव ऑइल ना मिले तो कैस्टर ऑइल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। बलओंह में भी ये तेल लगा लें। इसके बाद होली खेलें। होली के रंग तेल की वजह से चिपकेंगे नहीं और बाद में आसानी से सारा रंग छूट जाएगा।
5 / 8
2) अंडे की जर्दी: होली खेलने के ठीक बाद बालों को ना धोएं। पहले बालों में अंडे की जर्दी या फिर दही लगा लें। करीब आधा घंटा लगा रहने दें और इसके बाद अपने रेगुलर शैम्पू से हेयर वॉश कर लें। बालों और स्कैल्प पर लगा सारा राग निकल जाएगा। बाल नरिश भी हो जाएंगे।
6 / 8
3) सरसों का तेल: अगर आपको कोई भी तेल ना मिले तो किचन में रखा सरसों का तेल इस्तेमाल करें। इसे होली खेलन ए से पहले अपने बालों, चेहरे और पूरी बॉडी पर अच्छी तरह लगा लें। तेल का असर त्वचा में कुछ देर होने दें। इसके बाद ही होली खेलें। सरसों के तेल के असर से रंग त्वचा पर चिपकेगा नहीं और नहाने पर आसानी से निकल जाएगा।
7 / 8
4) मॉइस्चराइजर, वैसलीन: घर में मॉइस्चराइजर या वैसलीन हो तो होली खेलने से पहले इसे चेहरे और पूरी बॉडी पर लगा लें। वैसलीन को आप बालों में भी लगा सकते हैं। इसका इस्तेमाल होंठों पर भी अच्छी तरह करें। होली के रगों से होंठ डैमेज हो जाते हैं। इसके बचाव के लिए होली खेलने से पहले ही होंठों पर मॉइस्चराइजर या वैसलीन लगा लें।
8 / 8
5) डार्क नेल पेंट लगाएं: होली खेलने के बाद त्वचा से तो रंग निकल जाता है लेकिन नाखूनों पर लगा रंग कई हफ्तों तक नहीं जाता। इसके लिए होली खेलने से पहले ही नाखूनों पर कोई डार्क रंग लगा लें। होली खेलने के बाद नेल पेंट रिमूवर से ये नेल पेंट निकालें। नेल पेंट के साथ ही होली का गहरा रहंग भी नाखूनों से निकल जाएगा।
टॅग्स :होलीस्किन केयरहिंदू त्योहारघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो