दो मुंहे बालों से मिलेगा छुटकारा, अपनाएं ये 5 आसान उपाय, बाल बनेंगे लंबे और मजबूत
By संदीप दाहिमा | Updated: March 14, 2022 16:54 IST2022-03-14T16:43:13+5:302022-03-14T16:54:56+5:30

दो मुंहे बालों को बिना काटे आप छुटकारा पा सकते हैं इसके लिए आप पापिते का गूदा निकाल पर उसमें दही मिला लें अब इसको अच्छे से बालों में लगाएं।

एलोवेरा को बालों को रिपेयर करने के लिए भी बेस्ट माना जाता है। एलोवेरा का स्कैल्प पर इस्तेमाल करें से यहां की मृत कोशिकाओं का सफाया होता है। स्किन पोर्स खुल जाते हैं और नए बालों को उगने की जगह मिलती है।

आप हर्बल शैम्पू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, इसको रेगुलर लगाने से आपको दो मुंहे बालों से छुटकारा मिलेगा।

बालों में नारियल तेल लगाएं साथ ही 5 से 6 मिनट आप गर्म तौलिया सर पर लपेट कर रखें।

बालों के विभिन्न हेयर मास्क में अंडे का हेयर मास्क काफी पॉपुलर है। यह तेजी से परिणाम भी दिलाता है। लेकिन यहां पूरा अंडा नहीं बल्कि सिर्फ उसका पीला हिस्सा लेना है। इस हिस्से में सबसे अधिक प्रोटीन होता है। बालों के स्प्लिट एंड्स को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए यह पीला हिस्सा ही काम आएगा।

















