तोता उड़ जाने से पति ने कर दी पिटाई, मामला पुलिस तक पहुंचा-PHOTOS
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 25, 2020 10:38 IST2020-06-25T10:38:01+5:302020-06-25T10:38:01+5:30

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गुस्से में एक युवक ने ससुर के पास जाकर पत्नी और परिवार की पिटाई की और जमकर तोड़फोड़ की है

तीन महिलाओं ने इस मामले की शिकायत अमरोहा जिले के औद्योगिक शहर गजरौला पुलिस स्टेशन पर दर्ज करवाई

महिला का कहना है कि मेरे पति कुछ दिनों पहले एक तोता लाए थे, जिसको मेरी मां ने संभाला था, लेकिन तोता गलती से उड़ गया ऐसे में मेरे पति ने तोते तलाशी ली। लेकिन किसी ने तोते की सूचना दी तो मेरा पति फिर से तोतो ले आया।

पत्नी ने कहा है कि ऐसे में मेरे भाई के हाथ में तोता देखकर अचानक घर आए पति ने उसकी पिटाई कर दी , इतना ही नहीं उसने घर पर भी तोड़फोड़ की। जब हम शिकायत दर्ज करवाने गए तो पुलिस ने मेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया

वहीं इंस्पेक्टर को जब घटना की जानकारी मिली तो पुलिस का कहना है कि ये मामूली विवाद था जिसमें कोई घायल नहीं हुआ है















