अनुष्का के बर्थडे पर विराट कोहली का रोमांटक अंदाज, तस्वीरें शेयर कर लिखा, तुम्हें पाया ना होता तो...

Virat Kohli Romantic Post: रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली सोशल मीडिया पर जब भी कुछ पोस्ट करते हैं तो चर्चा का केंद्र बन जाते हैं। आईपीएल 2024 में गेंदबाजों को कूटने वाले कोहली बुधवार को रोमांटिक हो गए। दरअसल, विराट कोहली की पत्नी व हिन्दी फिल्मों की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का एक मई को बर्थडे था।

देशभर से अनुष्का शर्मा को उनके जन्मदिन पर बधाई दी गई। अब ऐसे में विराट कोहली कैसे पीछे रह सकते थे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर चार फोटो शेयर कर पत्नी अनुष्का को जन्मदिन की बधाई दी।

उन्होंने लिखा कि अगर तुम मुझे नही मिलती तो मैं पूरी तरह से खो जाता। मेरे प्यार को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

आप हमारी जिंदगी की रोशनी है। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं। इसी के साथ विराट कोहली ने लाल दिल वाले तीन इमोजी भी शेयर किए।

गौर करने वाली बात यह है कि विराट और अनुष्का ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था। इसके बाद अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने दिसंबर 2017 में इटली में शादी रचाई थी। इस शादी में दोनों के परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।

साल 2021 में कपल ने अपनी बेटी वामिका का दुनिया में स्वागत किया था। 15 फरवरी 2024 को उनके बेटे अकाय का जन्म हुआ।

बेटे के जन्म पर अनुष्का और विराट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर जानकारी साझा की थी।