Pics: धोनी की बर्थडे पार्टी का धमाल, जीवा-साक्षी, अनुष्का-विराट ने यूं की मस्ती!

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज एमएस धोनी शनिवार को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं।

इस समय टी20 सीरीज खेलने के लिए धोनी इंग्लैंड में है

उन्होंने अपने 37वें जन्मदिन का जश्न कार्डिफ में अपनी बेटी जीवा और पत्नी साक्षी धोनी के साथ केक काटकर मनाया।

धोनी के एक फैन अकाउंट से ट्विटर पर धोनी के 37वें बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की गई हैं।

इस वीडियो में धोनी, साक्षी और जीवा के साथ केक काटते नजर आ रहे हैं।

धोनी को उनके 37वें जन्मदिन पर वीरेंद्र सहवाग से लेकर सुरेश रैना और वीवीएस लक्ष्मण से लेकर हरभजन सिंह तक कई स्टार क्रिकेटरों ने विश किया है।

इस सेलिब्रेशन में धोनी के साथ अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भी दिखे...

साथ ही टीम इंडिया के अन्य साथी खिलाड़ी भी मौजूद हैं।

इस तस्वीर में धोनी अपनी बेटी जीवा के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।