इंग्लैंड में मिताली राज ने बनाया खास रिकॉर्ड, विराट, रोहित और शिखर रह गए पीछे

भारतीय महिला टीम का इस समय इंग्लैंड दौरे पर प्रदर्शन उतना संतोषजनक नहीं है जितना होना चाहिए। इस दौरे में मिताली राज ही ऐसी हैं जो लगातार रन बना रही हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो वनडे में दो अर्द्धशतक लगाए हैं।

मिताली राज इंग्लैंड में 50 से अधिक रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला और पुरुष बन गई हैं। मिताली राज ने पहले वनडे में 72 और दूसरे वनडे में 59 रन बनाए।

दो अर्धशतकों के साथ ही मिताली राज ने इंग्लैंड में 14वीं बार 50 से अधिक रन बनाए। मिताली ने अब तक इंग्लैंड में 40 वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने 2 शतक और 12 अर्द्धशतक बनाए हैं।

रैंकिंग में रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने इंग्लैंड में सिर्फ 24 मैचों में 13 बार 50 रन बनाए हैं। इसमें 7 शतक और 6 अर्द्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप में इन 7 में से 5 शतक बनाए थे।

तीसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ हैं। उन्होंने 32 मैचों में 13 बार 50 से अधिक रन बनाए हैं। द्रविड़ ने इंग्लैंड में 2 शतक और 11 अर्द्धशतक लगाए हैं।

भारत के कप्तान विराट कोहली भी इस रैंकिंग में पीछे नहीं हैं। उन्होंने इंग्लैंड में 31 मैचों में 13 बार 50 या उससे अधिक रन बनाए हैं। लेकिन विराट ने इंग्लैंड में सिर्फ एक शतक बनाया है। 12 अर्धशतक लगाए हैं।

भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी शामिल हैं। उन्होंने इंग्लैंड में कई शॉट खेले हैं। उन्होंने इंग्लैंड में 19 मैचों में आठ बार 50 रन का आंकड़ा पार किया है। जिसमें चार शतक और चार अर्द्धशतक शामिल हैं।