IPL 2023 Auction Players List: मयंक, मनीष, स्टोक्स और ग्रीन, ऑक्शन में 405 खिलाड़ी पर लगेगी बोली, देखें लिस्ट

IPL auction 2023 list - Marathi News | ipl-auction-2023-list | Latest cricket Photos at Lokmat.com

टाटा आईपीएल 2023 खिलाड़ियों की नीलामी सूची 23 दिसंबर 2022 को कोच्चि में नीलामी के लिए निर्धारित कुल 405 क्रिकेटरों के साथ जारी की गई है। शुरुआत में 10 टीमों द्वारा कुल 369 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। छत्तीस अतिरिक्त खिलाड़ियों का जोड़ा गया है, जो कुल 405 खिलाड़ियों को बनाता है।

Indian Premier League aution 2023 - Marathi News | indian-premier-league-aution-2023 | Latest cricket Photos at Lokmat.com

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने कहा,‘‘ कुल 405 खिलाड़ियों में से 273 खिलाड़ी भारत के और 132 खिलाड़ी विदेशों के हैं। इनमें एसोसिएट देशों के चार खिलाड़ी भी शामिल हैं। जिन खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेली है उनकी संख्या 119 है जबकि 282 ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेली है। अधिकतम 87 स्थान खाली हैं जिनमें 30 स्थान विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं।’’

IPL 2023 auction - Marathi News | ipl-2023-auction | Latest cricket Photos at Lokmat.com

दुनिया के शीर्ष आलराउंडरों में से एक इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन 23 दिसंबर को कोच्चि में होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मिनी नीलामी में आकर्षण का केंद्र होंगे जिसमें 87 खाली स्थानों के लिए कुल 405 खिलाड़ियों की बोली लगाई जाएगी। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान स्टोक्स और ऑस्ट्रेलिया के उभरते हुए खिलाड़ी ग्रीन की मूल कीमत दो करोड़ रुपए जबकि इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान जो रूट की मूल कीमत एक करोड़ रुपए है।

IPL Auction 2023, mayank agarwal, jay shah, cameron green ben stokes - Marathi News | ipl-auction-2023-mayank-agarwal-jay-shah-cameron-green-ben-stokes | Latest cricket Photos at Lokmat.com

कोलकाता नाइट राइडर्स के पास जहां सबसे कम 7.2 करोड़ रुपए ही बचे हुए हैं वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के पास सर्वाधिक 43.25 करोड़ रुपए तथा 13 स्थान खाली हैं। पिछले सत्र में सनराइजर्स का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और इस बार और मजबूत टीम बनाने की कोशिश करेगा। पिछले सत्र में लचर प्रदर्शन करने वाली एक अन्य टीम पंजाब किंग्स भी मनचाहे खिलाड़ियों को खरीदने की कोशिश करेगा क्योंकि उसके पास 32.20 करोड़ रुपए की धनराशि बची है।

mayank agarwal, jay shah, cameron green ben stokes - Marathi News | mayank-agarwal-jay-shah-cameron-green-ben-stokes | Latest cricket Photos at Lokmat.com

चेन्नई सुपर किंग्स (20.45 करोड़ रुपये), लखनऊ सुपर जाइंट्स (23.35 करोड़ रुपये), मुंबई इंडियंस (20.55 करोड़ रुपये), दिल्ली कैपिटल्स (19.45 करोड़ रुपये) और गत चैंपियन गुजरात टाइटन्स (19.25 करोड़ रुपये) के पास भी कुछ अच्छे खिलाड़ियों को खरीदने लायक धनराशि है।

IPL Players List - Marathi News | ipl-players-list | Latest cricket Photos at Lokmat.com

क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में गेंदबाजी ऑलराउंडर की सख्त दरकार रहती है और ऐसे में स्टोक्स और ग्रीन पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। दो या तीन फ्रेंचाइजी टीमें पर 15 से 17 करोड़ तक का दांव लगा सकती हैं।

IPL 2023 Auction Players List Mayank Agarwal - Marathi News | ipl-2023-auction-players-list-mayank-agarwal | Latest cricket Photos at Lokmat.com

भारत के अधिकतर खिलाड़ी किसी न किसी टीम से जुड़े हुए हैं और ऐसे में भारतीय टीम से बाहर चल रहे मयंक अग्रवाल और मनीष पांडे पर अच्छी बोली लग सकती है। इन दोनों का आधार मूल्य एक करोड़ रुपए है। लेकिन यही बात इशांत शर्मा और अजिंक्य रहाणे के लिए नहीं कही जा सकती है। उन्होंने अपना आधार मूल्य 50 लाख रुपए रखा है।

जिन अन्य खिलाड़ियों पर मोटी बोली लग सकती है उनमें दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रिली रोसो भी शामिल हैं जिन्होंने भारतीय मैदानों पर अच्छा प्रदर्शन किया है। इंग्लैंड के उदीयमान बल्लेबाज हैरी ब्रूक का आधार मूल्य 1.5 करोड़ रुपए है।