सेना की वर्दी में पद्म भूषण लेने पहुंचे धोनी, साक्षी की नजाकत के लोग हुए कायल

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को पद्म भूषण से सम्मानित किया।

इस दौरान उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, सहित कई हस्तियां मौजूद रहीं।

इस दौरान धोनी की पत्नी साक्षी भी उनके साथ मौजूद रहीं।

धोनी को भारत सरकार की ओर से 2007-08 में राजीव गांधी खेल रत्न और उसके बाद 2009 में पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।

इस तस्वीर में धोनी अपनी बेटी को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं।

जिस दिन धोनी को यह अवॉर्ड मिला, उसी दिन 2 अप्रैल 2011 को उन्होंने छक्का मारकर भारत को 28 साल बाद वर्ल्ड कप जिताया था।

वह छक्का आज भी भारतीय फैंस के जेहन में है।

इस तस्वीर में धोनी अवार्ड लेकर अपनी सीट पर वापस जाते हुए नजर आ रहे हैं।