FlashBack 2019: रोहित शर्मा ने इस साल बना डाले ये बड़े रिकॉर्ड, जानें चौंकाने वाले आंकड़े

सबसे ज्यादा वनडे रन: रोहित शर्मा 2019 में वनडे के सबसे कामयाब बल्लेबाज रहे। इस साल उन्होंने 28 वनडे मैचों में 7 शतकों की मदद से 1490 रन बनाए।

सबसे ज्यादा चौके और छक्के: रोहित शर्मा ने 2019 में सर्वाधिक 78 छक्के और सबसे ज्यादा 244 चौके जड़े।

सबसे ज्यादा मैन ऑफ मैच: रोहित शर्मा ने इस साल 9 मैन ऑफ मैच अवॉर्ड जीते, जो किसी भी खिलाड़ी से ज्यादा हैं।

वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन: रोहित शर्मा आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में 648 रन के साथ सबसे कामयाब बल्लेबाज रहे। वह सचिन के बाद एक वर्ल्ड कप में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बन गए।

वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा शतक: रोहित ने आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में 5 शतक लगाए, जो इस टूर्नामेंट के एक संस्करण के इतिहास में सर्वाधिक शतक हैं।

एक ओपनर के साल में सर्वाधिक रन: रोहित ने 2019 में तीनों फॉर्मेट्स में ओपनर के तौर पर 2442 रन बनाए, जो एक कैलेंडर इयर में किसी भी ओपनर के सर्वाधिक रन हैं।

ओपनर के सर्वाधिक शतक: रोहित ओपनर के तौर पर पहले ही टेस्ट में दो शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। रोहित ने ये कारनामा अक्टूबर 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम टेस्ट में किया।

टेस्ट में सर्वाधिक छक्के: रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम टेस्ट में 13 छक्के जड़े। वह वसीम अकरम (12 छक्के) को पीछे छोड़ एक टेस्ट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। वह एक टेस्ट में 10+ छक्के लगाने वाले पहले भारतीय भी बन गए।

भारत में सर्वाधिक छक्के: रोहित शर्मा ने 2019 में भारत में अपने इंटरनेशनल छक्कों की संख्या 191 तक पहुंचा दी और वह धोनी (186) को पीछे छोड़ते हुए भारत में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।

इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 छक्के: रोहित शर्मा 2019 में इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज और अफरीदी और गेल के बाद दुनिया के कुल तीसरे क्रिकेटर बन गए। रोहिक अब तक 410 इंटरनेशन छक्के जड़ चुके हैं।