43 एकड़ के फॉर्म हाउस पर धोनी ने उगाई थीं कई सब्जियां, अब दुबई में बेचने की कर रहे तैयारी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी सुर्खियों में बने रहते हैं। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

लॉकडाउन के दौरान धोनी ने अपने फॉर्म हाउस पर जैविक खेती से कई तरह की सब्जियों को उगाया और अब वह उसे बेचने की तैयारी कर रहे हैं। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

धोनी के फार्महाउस की सब्जियां दुबई में बिकेंगी और इसकी खेप भेजने के लिए अंतिम तैयारियां भी पूरी हो चुकी है। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक झारखंड के एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट ने धोनी के फॉर्म हाउस की सब्जियों को दुबई भेजने की तैयारी कर ली है। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

दुबई में इन सब्जियों को महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर बेचा जाएगा। बजार में इन सब्जियों को लेकर अभी से चर्चाएं बनी हुई है। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

खेती के दौरान की धोनी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

धोनी ने अपने 43 एकड़ के फॉर्म हाउस पर पत्ता गोभी, टमाटर, स्ट्रॉबेरी, मटर और पपीते जैसे कई सब्जियां और फल उगाया है। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

धोनी ने पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। हालांकि, वह अभी भी आईपीएल में खेलेते नजर आएंगे। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)