Nicholas Pooran WI vs AFG, T20 World Cup 2024: निकोलस पूरन नाम तो सुना होगा। बॉलर को तोड़ कर रख देते हैं। क्रिकेट की दुनिया में फैंस सिक्सर किंग कहते हैं। जिस दिन इनका बल्ला चल गया तो कई रिकॉर्ड ध्वस्त हो जाते हैं। आज अफगानिस्तान गेंदबाज की शामत आ गई! मैदान में दौड़ा-दौड़ा कर मारा और छक्कों की बारिश कर दी। अफगान के खिलाफ 500 से अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए और क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल, कॉलिन मुनरो, भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा क्लब में शामिल हो गए। पूरन आज अलग मूड में रहे और बॉलर को तोड़ते रहे।