87 लाख की घड़ी से लेकर 125 करोड़ के प्राइवेट जेट तक, विराट कोहली के पास है ये लक्जरी चीजें, देखें लिस्ट

भारतीय और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली 87 लाख रुपये की रोलेक्स डेटोना घड़ी पहनते हैं।

भारत के कप्तान विराट ऑडी इंडिया के गुडविल एंबेसडर हैं। 32 साल के कोहली के कलेक्शन में कई महंगी कारें हैं। इसमें ऑडी आरएस5 कूपे भी शामिल है। 2018 में इस कार को खुद विराट ने लॉन्च किया था।

विराट कोहली के पास बेहतरीन कारों का कलेक्शन हैं। जिसमें द बेंटले कॉन्टिनेंटल उनकी फेवरेट कारों में से एक हैं। उन्होंने 2018 में ये शानदार कार अपने लिए खरीदी थी। बेटी के जन्म से पहले कोहली को उनकी पत्नी अनुष्का के इसी कार में एक साथ स्पॉट किया गया था। इस कार की कीमत लगभग 4 से 4.6 करोड़ के बीच है।

बेंटले फ्लाइंग स्पर - 2019 में विराट कोहली ने पांच सीटों वाली सेडान बेंटले फ्लाइंग स्पर को 3.97 करोड़ रुपये में खरीदा था।

बेंटले कॉन्टिनेंटल उनकी फेवरेट कारों में से एक हैं। इस कार की कीमत लगभग 4 से 4.6 करोड़ के बीच है।

एफसी गोवा - विराट कोहली इंडियन सुपर लीग में भी शामिल हैं और एफसी गोवा के मालिक हैं। 33 करोड़ उस क्लब की कीमत है।

विराट और अनुष्का वर्तमान में वर्ली में ओमकार 1973 टॉवर की 35 वीं मंजिल पर रहते हैं। उनके फ्लैट की कीमत 34 करोड़ रुपये है।

विराट कोहली के पास एक प्राइवेट जेट भी है जिसकी कीमत 125 करोड़ रूपये है।

विराट कोहली ने वर्सोवा में 10 करोड़ रुपये में 3 बीएचके का फ्लैट खरीदा है। विराट फिलहाल वर्ली में एक घर में रह रहे हैं।

विराट कोहली ने फैशन ब्रांड रॉंग पर 13.2 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।