लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार में बुधवार को तेजी थमी, सेंसेक्स 215 अंक गिरा

By संदीप दाहिमा | Updated: November 2, 2022 17:01 IST

Open in App
1 / 5
वैश्विक बाजारों के मिले-जुले रुख के बीच घरेलू शेयर बाजारों में पिछले चार कारोबारी सत्र से जारी तेजी बुधवार को थम गयी और सेंसेक्स 215.26 अंक गिरकर बंद हुआ।
2 / 5
सकारात्मक शुरुआत के बावजूद तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स बढ़त को बनाए रखने में विफल रहा और 215.26 अंक या 0.35 प्रतिशत गिरकर 60,906.09 पर बंद हुआ।
3 / 5
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 62.55 अंक या 0.34 प्रतिशत की गिरावट लेकर 18,082.85 पर आ गया। सेंसेक्स के शेयरों में भारती एयरटेल, मारुति, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंडसइंड बैंक और टाइटन प्रमुख रूप से गिरावट में रहे।
4 / 5
दूसरी तरफ सन फार्मा, आईटीसी, टेक महिंद्रा, डॉ रेड्डीज और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी दर्ज की गई। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे जबकि जापान का निक्की गिरावट में बंद हुआ। यूरोप में बाजार मिले-जुले रुख के साथ कारोबार कर रहे थे।
5 / 5
वहीं, अमेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.17 प्रतिशत बढ़कर 94.81 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल बने हुए हैं। उन्होंने मंगलवार को 2,609.94 करोड़ रुपये के मूल्य के शेयर खरीदे।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?