लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार में लगातार चार दिन की तेजी पर लगा विराम, बैंकिंग शेयर्स का बुरा हाल, सेंसेक्स 452 अंक टूटा

By संदीप दाहिमा | Updated: June 30, 2025 19:04 IST

Open in App
1 / 6
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले चार कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर सोमवार को विराम लगा और दोनों मानक सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 452 अंक लुढ़क गया, जबकि एनएसई निफ्टी में 121 अंक की गिरावट आई। हाल की तेजी के बाद मुख्य रूप से बैंक शेयरों में मुनाफावसूली से बाजार नुकसान में रहा। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स में पूरे कारोबार के दौरान गिरावट रही और अंत में यह 452.44 अंक यानी 0.54 प्रतिशत के नुकसान के साथ 83,606.46 अंक पर बंद हुआ।
2 / 6
कारोबार के दौरान एक समय यह 576.77 अंक तक लुढ़क गया था। पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 120.75 अंक यानी 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,517.05 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, भारती एयरटेल और एचडीएफसी बैंक प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं। दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में ट्रेंट, भारतीय स्टेट बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाइटन और बजाज फिनसर्व शामिल हैं। छोटी कंपनियों से जुड़ा बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 0.81 प्रतिशत चढ़ा, जबकि मझोली कंपनियों से संबंधित बीएसई मिडकैप में 0.67 प्रतिशत की मजबूती रही। मेहता इक्विटीज लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा, ‘‘पिछले सप्ताह मजबूत वैश्विक संकेतों और घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीद के कारण बाजार में तेजी देखने को मिली थी।
3 / 6
हालांकि, मुनाफावसूली से मानक सूचकांकों में गिरावट आई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘निवेशकों का ध्यान अमेरिका सरकार के साथ व्यापार समझौते पर होगा, क्योंकि इसकी अंतिम तिथि नजदीक आ रही है। भारत को अभी समझौते को अंतिम रूप देना बाकी है...। हालांकि, उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन भारत की मजबूत वृद्धि संभावनाएं गिरावट पर अंकुश लगा सकती है।’’ इससे पिछले चार कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 2,162.11 अंक यानी 2.64 प्रतिशत और एनएसई निफ्टी 665.9 अंक यानी 2.66 प्रतिशत चढ़ा था।
4 / 6
जियोजीत इन्वेस्टमेंट लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘पश्चिम एशिया में जोखिम कम होने और अमेरिका में व्यापार समझौते की उम्मीदों के कारण वैश्विक बाजार की धारणा सकारात्मक रही है। हालांकि, हाल की तेजी के बाद प्रमुख कंपनियों में मुनाफावसूली देखी गई।’’ नायर ने कहा, ‘‘निवेशकों की नजर अब कंपनियों के तिमाही नतीजों पर है...।’’
5 / 6
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की-225 और चीन का शंघाई कम्पोजिट बढ़त में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा। यूरोपीय बाजार दोपहर के कारोबार में नुकसान में थे। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,397.02 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
6 / 6
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.67 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। शुक्रवार को सेंसेक्स 303.03 अंक लाभ में रहा था जबकि निफ्टी में 88.80 अंक की तेजी रही थी।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीSensexNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत