लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट रही, सेंसेक्स 168 अंक टूटा, निफ्टी भी नुकसान में

By संदीप दाहिमा | Updated: September 7, 2022 16:46 IST

Open in App
1 / 6
घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 168 अंक से अधिक टूटकर बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच बैंक शेयरों में नुकसान से बाजार नीचे आया।
2 / 6
तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 168.08 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,028.91 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह एक समय 474.1 अंक तक नीचे चला गया था।
3 / 6
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 31.20 अंक यानी 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,624.40 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।
4 / 6
दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, सन फार्मा, विप्रो और बजाज फाइनेंस शामिल हैं। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट लाभ में रहा।
5 / 6
यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में ज्यादातर में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को नुकसान में थे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.99 प्रतिशत बढ़कर 93.75 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया।
6 / 6
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 1,144.53 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सSensex
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित