लाइव न्यूज़ :

Stock Market: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 75 अंक चढ़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 25, 2023 18:00 IST

Open in App
1 / 6
घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 74 अंक से अधिक के लाभ में रहा। कुछ बड़ी कंपनियों के बेहतर तिमाही परिणाम के बीच बिजली और कुछ वित्तीय कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार में मजबूती आई।
2 / 6
हालांकि, विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी और वैश्विक बाजारों में नरम रुख से बाजार के लाभ पर अंकुश लगा। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 74.61 अंक यानी 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60,130.71 अंक पर बंद हुआ।
3 / 6
कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 60,268.67 अंक तक गया और नीचे में 60,202.77 अंक तक आया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 25.85 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,769.25 अंक पर बंद हुआ। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘घरेलू बाजार में तेजी जारी रही।
4 / 6
हालांकि, कमजोर वैश्विक रुख के साथ मंदड़ियों ने रुख को बदलने के कई प्रयास किये।’’ उन्होंने कहा, ‘‘निवेशक काफी सतर्क हैं क्योंकि उन्हें अमेरिका के जीडीपी और पीसीई (व्यक्तिगत खपत व्यय) महंगाई दर का इंतजार है। ऐसी संभावना है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व तीन मई को नीतिगत दर में एक बार फिर से 0.25 प्रतिशत की वृद्धि कर सकता है।’’ सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फाइनेंस सबसे ज्यादा 2.38 प्रतिशत मजबूत हुआ। इसके अलावा बजाज फिनसर्व 2.11 प्रतिशत और इंडसइंड बैंक 1.66 प्रतिशत चढ़े। भारती एयरटेल, एसबीआई, एलएंडटी में क्रमश: 1.60 प्रतिशत, 1.28 प्रतिशत और 0.92 प्रतिशत की तेजी रही।
5 / 6
इसके उलट, नुकसान में रहने वाले शेयरों में एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लि., टेक महिंद्रा, सन फार्मा, विप्रो और एक्सिस बैंक शामिल हैं। इनमें 1.47 प्रतिशत तक की गिरावट रही। कोटक सिक्योरिटीज लि. के इक्विटी शोध प्रमुख श्रीकांत चौहान (खुदरा) ने कहा, ‘‘बाजार में निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं। इसका कारण वैश्विक बाजारों में नरम रुख है। निवेशकों ने धातु, तेल एवं गैस क्षेत्रों की कंपनियों में चुनिंदा लिवाली की। सबसे बड़ी चिंता यह है कि अमेरिका तथा यूरोपीय देशों में नीतिगत दर में वृद्धि का सिलसिला जारी रह सकता है। इससे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों में नरमी बढ़ सकती है और वृद्धि पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।’’
6 / 6
एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में जबकि जापान का निक्की लाभ में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी शेयर बाजार में सोमवार को मिला-जुला रुख रहा। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.49 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध रूप से 412.27 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित