लाइव न्यूज़ :

Share Market Update: शेयर बाजार में दो दिन की गिरावट थमी, सेंसेक्स 490 अंक चढ़ा

By संदीप दाहिमा | Updated: November 2, 2023 18:15 IST

Open in App
1 / 5
स्थानीय शेयर बाजारों में दो दिन से जारी गिरावट पर बृहस्पतिवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 490 अंक के लाभ में रहा। वहीं एनएसई निफ्टी 19,100 अंक के ऊपर बंद हुआ। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर यथावत रखने के बीच वैश्विक बाजारों में तेजी के साथ घरेलू शेयर बाजारों में रौनक रही। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 489.57 अंक यानी 0.77 प्रतिशत उछलकर 64,080.90 अंक पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 611.31 अंक तक उछल गया था।
2 / 5
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 144.10 अंक यानी 0.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,133.25 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, सन फार्मा, इन्फोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एक्सिस बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहीं।
3 / 5
नुकसान में रहने वाले शेयर टेक महिंद्रा और बजाज फाइनेंस हैं। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसिज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘फेडरल रिजर्व (अमेरिकी केंद्रीय बैंक) की उदार टिप्पणी के साथ नीतिगत दर को यथावत रखने के निर्णय से वैश्विक और घरेलू बाजार धारणा मजबूत हुई।
4 / 5
इसके साथ, अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट से संकेत मिलता है कि ब्याज दर में वृद्धि पर रोक लंबे समय के लिये है।’’ नायर ने कहा कि इसके अलावा वाहन बिक्री बेहतर रहने, जीएसटी संग्रह में तेजी और कंपनियों के दूसरी तिमाही के बेहतर वित्तीय परिणाम जैसे प्रमुख आंकड़े भी अनुकूल बने हुए हैं। इस तेजी का असर मझोली और छोटी कंपनियों के शेयरों पर भी देखने को मिला। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक क्रमश: 1.20 प्रतिशत और 0.97 प्रतिशत मजबूत हुए।
5 / 5
रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (तकनीकी शोध) अजित मिश्रा ने कहा कि तेजी में ज्यादातर क्षेत्रों का योगदान रहा। रियल्टी, धातु और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों का प्रदर्शन बेहतर रहा। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे, जबकि चीन के शंघाई कम्पोजिट में गिरावट आई। यूरोपीय बजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख था। अमेरिकी बाजारों में बुधवार को तेजी रही थी। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.67 प्रतिशत चढ़कर 86.12 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 1,816.91 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।
टॅग्स :सेंसेक्सशेयर बाजारStock market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम