लाइव न्यूज़ :

Stock Market: शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 539 अंक चढ़ा, निफ्टी 173 अंक मजबूत

By संदीप दाहिमा | Updated: March 21, 2024 17:28 IST

Open in App
1 / 5
वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच घरेलू शेयर बाजारों के मानक सूचकांकों में बृहस्पतिवार को लगभग एक प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने अनुमान जताया है कि इस साल ब्याज दर में तीन बार कटौती की जाएगी। इसके बाद वैश्विक बाजारों में तेजी आई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 539.50 अंक यानी 0.75 प्रतिशत उछलकर 72,641.19 अंक पर बंद हुआ।
2 / 5
कारोबार के दौरान एक समय यह 780.77 अंक तक उछलकर 72,882.46 अंक पर पहुंच गया था। यह लगातार दूसरा कारोबारी सत्र है जबकि सेंसेक्स लाभ में रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 172.85 अंक यानी 0.79 प्रतिशत चढ़कर 22,011.95 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी, पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, टेक महिंद्रा और लार्सन एंड टुब्रो सबसे अधिक लाभ में रहीं।
3 / 5
दूसरी तरफ भारती एयरटेल, मारुति सुजूकी, आईसीआईसीआई बैंक और एशियन पेंट्स के शेयरों में गिरावट का रुख रहा। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग ऊंचे स्तर पर बंद हुए, जबकि चीन के शंघाई कम्पोजिट में गिरावट आई।
4 / 5
दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाज़ार सकारात्मक दायरे में थे। अमेरिकी बाजार बुधवार को खासी बढ़त के साथ बंद हुए थे। इस दौरान एसएंडपी 500 अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया जबकि डॉऊ जोन्स और नैस्डैक भी रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘घरेलू बाजारों को वैश्विक बाजारों से मजबूती का संकेत मिला।
5 / 5
फेडरल रिजर्व ने मुद्रास्फीति के दीर्घकालिक लक्ष्य से ऊपर रहने के बावजूद इस साल ब्याज दरों में तीन कटौतियों की राह पर चलने का संकेत दिया है।’’ वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.08 प्रतिशत गिरकर 85.88 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 2,599.19 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की। बुधवार को सेंसेक्स 89.64 अंक चढ़कर 72,101.69 अंक और निफ्टी 21.65 अंक बढ़कर 21,839.10 अंक पर बंद हुआ था।
टॅग्स :शेयर बाजारStock market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम