लाइव न्यूज़ :

Stock Market: शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में रहा उतार-चढ़ाव का रूख

By संदीप दाहिमा | Updated: April 25, 2023 10:56 IST

Open in App
1 / 5
घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अस्थिरता देखने को मिली और मानक सूचकांक सेंसेक्स तथा निफ्टी सपाट खुले। दरअसल अर्थव्यवस्था में मांग परिदृश्य का आकलन करने के लिए निवेशक कॉरपोरेट नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।
2 / 5
एक दिन पहले, सोमवार को 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 60,000 के स्तर को पार कर गया था। हालांकि मंगलवार को इसमें गिरावट का रूख रहा और यह मामूली रूप से गिरकर 60,045.23 अंक पर आ गया।
3 / 5
सेंसेक्स में शामिल 14 कंपनियों के शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे जबकि 16 शेयरों में गिरावट रही। पचास शेयरों पर आधारित निफ्टी में भी मामूली गिरावट रही और यह 17,740.60 पर सपाट कारोबार कर रहा था।
4 / 5
इसके आधे शेयर लाभ में जबकि आधे नुकसान में कारोबार कर रहे थे। अन्य एशियाई बाजारों में, जापान के बाजार लाभ में कारोबार कर रहे थे जबकि हांगकांग और चीन के बाजार नुकसान में रहे। यूरोप के बाजार सोमवार को नुकसान में बंद हुए थे जबकि अमेरिका के बाजार मिलेजुले रूख के साथ बंद हुए। पिछले कारोबारी सत्र में, सोमवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 401.04 अंक यानी 0.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60,056.10 अंक पर बंद हुआ था।
5 / 5
वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 119.35 अंक यानी 0.68 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,743.40 अंक पर पहुंच गया था। विदेशी संस्थागत निवेशकों का बिकवाली का रुख जारी रहा। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने सोमवार को 412.27 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
टॅग्स :शेयर बाजारshare market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित