लाइव न्यूज़ :

रेपो दर में मामूली वृद्धि के बाद सेंसेक्स की 378 अंक की छलांग, निफ्टी 17,850 अंक के पार

By संदीप दाहिमा | Updated: February 8, 2023 17:08 IST

Open in App
1 / 5
रेपो दर में वृद्धि की रफ्तार धीमी होने से बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में सूचना प्रौद्योगिकी, वित्तीय एवं पेट्रोलियम शेयरों में खरीदारी से दोनों प्रमुख सूचकांक आधा प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए।
2 / 5
बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 377.75 अंक यानी 0.63 प्रतिशत चढ़कर 60,663.79 अंक पर बंद हुआ। इसके साथ ही सेंसेक्स में पिछले दो दिन से जारी गिरावट थम गई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी भी 150.20 अंक यानी 0.85 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,871.70 अंक पर बंद हुआ। इस तेजी के पीछे अडाणी एंटरप्राइजेज, अडाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड और एचडीएफसी लाइफ के शेयरों की बड़ी भूमिका रही।
3 / 5
सेंसेक्स में शामिल शेयरों में से बजाज फाइनेंस ने सर्वाधिक 3.14 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की। अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, विप्रो, एचसीएल टेक, टीसीएस, बजाज फिनसर्व, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, टाइटन और मारुति सुजुकी के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए। दूसरी तरफ, एलएंडटी को 1.62 प्रतिशत का नुकसान उठाना पड़ा। भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में भी गिरावट रही।
4 / 5
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘आरबीआई ने बाजार की उम्मीदों के अनुरूप रेपो दर में छोटी बढ़ोतरी ही की। इससे तेजड़िये हावी हो गए और लिवाली का जोर रहा।’’ रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की वृद्धि करने का फैसला किया है जिसके बाद यह बढ़कर 6.50 प्रतिशत हो गई है।
5 / 5
इसके अलावा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में वृद्धि के अनुमान को भी 6.8 प्रतिशत से बढ़ाकर सात प्रतिशत कर दिया गया है। एशिया के अन्य बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी बढ़त के साथ बंद हुए जबकि जापान का निक्की और चीन के शंघाई कम्पोजिट में नुकसान रहा। इसके पहले मंगलवार को अमेरिकी बाजारों में तेजी दर्ज की गई थी। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने भारतीय बाजारों से निकासी का सिलसिला जारी रखा है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, एफआईआई ने मंगलवार को 2,559.96 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?