लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 221 अंक और टूटा

By संदीप दाहिमा | Updated: February 7, 2023 18:23 IST

Open in App
1 / 6
घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट मंगलवार को लगातार दूसरे दिन जारी रही और बीएसई सेंसेक्स 220 अंक से अधिक के नुकसान के साथ बंद हुआ। केंद्रीय बैंक के नीतिगत दर बढ़ाये जाने की संभावना के बीच दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों, धातु और वाहन शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 220.86 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,286.04 अंक पर बंद हुआ।
2 / 6
वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुख के बीच सूचकांक स्थिर खुला और कारोबार के दौरान 60,655.14 से 60,063.49 अंक के दायरे में रहा। सेंसेक्स के 22 शेयर नुकसान में रहे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 43.10 अंक यानी 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,721.50 अंक पर बंद हुआ। दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों और वाहन शेयरों में मुनाफावसूली से धारणा प्रभावित हुई। हालांकि, चुनिंदा बैंक और वित्तीय शेयरों में लिवाली से गिरावट पर अंकुश लगा। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘घरेलू बाजार में मंदड़ियों का असर रहा।
3 / 6
वे अमेरिकी में रोजगार के बेहतर आंकड़े आने के बाद से काफी सक्रिय हैं। वैश्विक बाजारों पर फिलहाल केंद्रीय बैंक की नीतियों और बॉन्ड प्रतिफल का असर है। यह माना जा रहा है कि केंद्रीय बैंक नीतिगत दर में अभी और वृद्धि कर सकते हैं।’’ नायर ने कहा कि कारोबार के दूसरे चरण में कुछ सुधार देखने को मिला। इसका कारण अमेरिकी वायदा बाजार का चढ़ना है। निवेशकों को अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पावेल के भाषण का इंतजार है।
4 / 6
सेंसेक्स के शेयरों में टाटा स्टील सबसे ज्यादा 5.23 प्रतिशत नीचे आया। मुख्य रूप से आय घटने और लागत बढ़ने से कंपनी को दिसंबर तिमाही में 2,501.95 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है। नुकसान में रहने वाले अन्य शेयरों में आईटीसी, सन फार्मा, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक, विप्रो, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल हैं। आरबीआई की मौद्रिक नीति की घोषणा से पहले बैंक शेयरों में मजबूती रही। कोटक बैंक सबसे ज्यादा 1.59 प्रतिशत चढ़ा। इसके अलावा इंडसइंड बैंक (1.22 प्रतिशत), एसबीआई (0.32 प्रतिशत) और एचडीएफसी बैंक (0.10 प्रतिशत) मजबूत हुए।
5 / 6
इसके अलावा बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एलएंडटी और टीसीएस भी लाभ में रहे। रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के तकनीकी शोध मामलों के उपाध्यक्ष अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘निवेशकों की नजर आरबीआई की मौद्रिक नीति पर है। इससे बाजार को दिशा मिल सकती है। हालांकि, जबतक निफ्टी 17,550 ये 17,900 का स्तर निर्णायक रूप से नहीं तोड़ता बाजार में मौजूदा उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।’’ अडाणी समूह की प्रमुख कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज में गिरावट का रुख मंगलवार को पलट गया और इसमें 14.63 प्रतिशत की तेजी आई। कारोबार के दौरान यह ऊपरी सर्किट पर पहुंच गया था।
6 / 6
अडाणी पोर्ट्स का मुनाफा दिसंबर तिमाही में घटा है लेकिन इसके बावजूद कंपनी का शेयर 1.33 प्रतिशत चढ़ा। अडाणी विल्मर 4.99 प्रतिशत, एसीसी 1.32 प्रतिशत और अंबुजा सीमेंट 1.12 प्रतिशत मजबूत हुए। हालांकि, अडाणी ग्रीन पांच प्रतिशत नीचे आया। अडाणी ट्रांसमिशन, अडाणी टोटल और अडाणी पावर भी नुकसान में रहे। फेडरल रिजर्व के प्रमुख के संबोधन से पहले वैश्विक स्तर पर शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। उनके संबोधन से ब्याज के बारे में संकेत मिलेगा। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की नुकसान में जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में मिला-जुला रुख था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने सोमवार को 1,218.14 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.79 प्रतिशत चढ़कर 81.78 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?