लाइव न्यूज़ :

Stock Market Today: सेंसेक्स 226 अंक बढ़कर बंद, निफ्टी 15856 पर

By संदीप दाहिमा | Updated: December 27, 2024 16:28 IST

Open in App
1 / 6
बैंकों और वाहन कंपनियों के शेयरों में खरीदारी आने से शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 226 अंक चढ़ गया जबकि निफ्टी में 63 अंकों की तेजी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 226.59 अंक यानी 0.29 प्रतिशत चढ़कर 78,699.07 पर बंद हुआ।
2 / 6
कारोबार के दौरान एक समय यह 570.67 अंक उछलकर 79,043.15 पर पहुंच गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 63.20 अंक यानी 0.27 प्रतिशत बढ़कर 23,813.40 पर पहुंच गया।
3 / 6
सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व, नेस्ले और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। दूसरी तरफ, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स, जोमैटो, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचसीएल टेक के शेयरों में गिरावट का रुख रहा।
4 / 6
एशिया के अन्य बाजारों में जापान के निक्की और चीन के शंघाई कंपोजिट में तेजी रही जबकि दक्षिण कोरिया के कॉस्पी एवं हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट रही। यूरोप के अधिकांश बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।
5 / 6
अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को स्थिर रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत बढ़कर 73.39 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 2,376.67 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।
6 / 6
सुस्त कारोबार में बृहस्पतिवार को बीएसई सेंसेक्स 0.39 अंक गिरकर 78,472.48 पर बंद हुआ था जबकि एनएसई निफ्टी 22.55 अंक बढ़कर 23,750.20 पर रहा था।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित