लाइव न्यूज़ :

Stock market today: सेंसेक्स 1,053 अंक टूटकर 71,000 अंक से नीचे फिसला, निफ्टी में 330 अंक का नुकसान

By संदीप दाहिमा | Updated: January 23, 2024 17:19 IST

Open in App
1 / 5
स्थानीय शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट का सिलसिला जारी रहा और बीएसई सेंसेक्स 1,053 अंक लुढ़क कर 71,000 अंक के नीचे आ गया। वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एसबीआई में बिकवाली से बाजार नीचे आया।
2 / 5
कारोबारियों के अनुसार, कंपनियों के तिमाही परिणाम उम्मीद के अनुरूप नहीं रहने के बीच बिकवाली दबाव देखने को मिला। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में करीब 450 अंक की बढ़त के साथ खुला। लेकिन बाद में यह 1,053.10 अंक यानी 1.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 70,370.55 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह नीचे में 70,234.55 अंक तक आया, जबकि ऊंचे में 72,039.20 अंक तक गया।
3 / 5
पचास शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 330.15 अंक यानी 1.53 प्रतिशत लुढ़क कर 21,241.65 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक सबसे ज्यादा 6.13 प्रतिशत नीचे आया। इसके अलावा एसबीआई (3.99 प्रतिशत), हिंदुस्तान यूनिलीवर (3.82 प्रतिशत), एक्सिस बैंक (3.41 प्रतिशत) और एचडीएफसी बैंक (3.23 प्रतिशत) में अच्छी-खासी गिरावट रही।
4 / 5
दूसरी तरफ सन फार्मा, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक और पावरग्रिड बढ़त में रहे। इनमें 3.67 प्रतिशत तक की तेजी रही। टीसीएस और बजाज फिनसर्व भी लाभ में रहे। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 24 नुकसान में रहे। एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में रहे। जबकि जापान का निक्की नुकसान में रहा।
5 / 5
यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को बढ़त में रहे थे। घरेलू शेयर बाजार 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के कारण बंद थे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बीएसई में शनिवार को सामान्य कारोबार हुआ था। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79.74 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वैश्विक संस्थागत निवेशकों ने शनिवार को 545.58 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। सेंसेक्स शनिवार को 259.58 अंक और निफ्टी 50.60 अंक टूटा था।
टॅग्स :शेयर बाजारshare bazarStock market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित