लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 124 अंक चढ़कर 61,600 के पार, निफ्टी में बढ़त दर्ज

By संदीप दाहिमा | Updated: November 24, 2022 16:04 IST

Open in App
1 / 5
वैश्विक बाजारों में मजबूती के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 124 अंक से अधिक चढ़कर 61,600 अंक के पार पहुंच गया।
2 / 5
निफ्टी ने भी बढ़त दर्ज की। इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 124.35 अंक चढ़कर 61,634.93 अंक पर पहुंच गया।
3 / 5
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 38 अंक के लाभ के साथ 18,305.25 अंक पर कारोबार कर रहा था। बीएसई सेंसेक्स कुछ देर के बाद 248.22 अंक के लाभ के साथ 61,760.67 अंक पर और निफ्टी 75 अंक चढ़कर 18,342.25 अंक पर कारोबार कर रहा था।
4 / 5
सेंसेक्स में एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, पॉवर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर लाभ में थे। दूसरी ओर, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील और भारती एयरटेल के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे। पिछले कारोबारी सत्र में, बुधवार को तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 91.62 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 61,510.58 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 23.05 अंक यानी 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,267.25 अंक पर बंद हुआ था।
5 / 5
अन्य एशियाई बाजारों में सियोल, तोक्यो और हांगकांग के बाजारों में तेजी थी लेकिन शंघाई के बाजार नुकसान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार भी बुधवार को तेजी के साथ बंद हुए। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.23 फीसदी की गिरावट के साथ 85.24 प्रति बैरल पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 789.86 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
टॅग्स :शेयर बाजारshare bazar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत