लाइव न्यूज़ :

Stock Market, 27 Feb 2024: सपाट खुला भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी 22100 के ऊपर

By संदीप दाहिमा | Updated: February 27, 2024 11:14 IST

Open in App
1 / 6
सुस्त वैश्विक बाजार के रुझान और विदेशी कोष की ताजा निकासी को देखते हुए इक्विटी बेंचमार्क सूचकांकों ने मंगलवार को कमजोरी के साथ कारोबार शुरू किया।
2 / 6
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 130 अंक की गिरावट के साथ 72,660.13 पर आ गया। एनएसई निफ्टी 36.4 अंक गिरकर 22,085.65 अंक पर आ गया।
3 / 6
बाद में दोनों बेंचमार्क सूचकांक इसकी भरपाई करते हुए मामूली बढ़त पर कारोबार कर रहे थे। बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क 10.30 अंक की बढ़त के साथ 72,800.43 पर और निफ्टी 8.85 अंक बढ़कर 22,135.60 पर कारोबार कर रहे थे।
4 / 6
सेंसेक्स की घाटे में रहने वाली कंपनियों में एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रमुख रहीं। मुनाफे वाली कंपनियों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, विप्रो और अल्ट्राटेक सीमेंट प्रमुख रहीं।
5 / 6
एशियाई बाजारों में, सियोल, टोक्यो और हांगकांग गिरावट में कारोबार कर रहे थे जबकि शंघाई बढ़त में था। अमेरिका का बाजार सोमवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ था।
6 / 6
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 285.15 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीSensexNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित