लाइव न्यूज़ :

Stock Market: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 556 अंक उछला

By संदीप दाहिमा | Updated: September 1, 2023 17:39 IST

Open in App
1 / 5
मजबूत वैश्विक संकेतों और सकारात्मक घरेलू आर्थिक आंकड़ों के बीच शुक्रवार को ऊर्जा, धातु एवं तेल शेयरों में खरीदारी आने से सेंसेक्स ने 556 अंकों की बड़ी छलांग लगाई जबकि निफ्टी ने एक बार फिर 19,400 का स्तर हासिल कर लिया।
2 / 5
बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 555.75 अंक यानी 0.86 प्रतिशत चढ़कर 65,387.16 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 19,435.30 अंक के उच्च स्तर तक पहुंच गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 181.50 अंक यानी 0.94 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,435.30 अंक पर बंद हुआ।
3 / 5
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से एनटीपीसी में सर्वाधिक 4.84 प्रतिशत की तेजी देखी गई। इसके अलावा जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी, पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस और टेक महिंद्रा भी प्रमुख रूप से बढ़त में रहे। दूसरी तरफ अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा, नेस्ले और एलएंडटी के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, 'अनुकूल वैश्विक संकेतों, उम्मीद से बेहतर घरेलू विनिर्माण आंकड़े और सकारात्मक जीडीपी आंकड़े आने से घरेलू बाजारों में उत्साह का माहौल रहा।
4 / 5
इस दौरान प्रमुख विनिर्माण उद्योगों से जुड़े शेयरों में तेजी रही।' एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोप के अधिकांश बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार चल रहा था।
5 / 5
बृहस्पतिवार को अमेरिकी बाजारों में तेजी का माहौल रहा था। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.26 प्रतिशत चढ़कर 87.92 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 2,973.10 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिकवाली की थी।
टॅग्स :शेयर बाजारshare market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?