लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार ने शुरुआती लाभ गंवाया, सेंसेक्स 129 अंक टूटा

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Updated: May 18, 2023 17:05 IST

Open in App
1 / 6
देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई और विविध कारोबार में सक्रिय आईटीसी के अच्छे तिमाही नतीजों के बावजूद मुनाफावसूली हावी होने से बृहस्पतिवार को घरेलू शेयर बाजारों के दोनों मानक सूचकांक लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि, बाजार में अधिकांश समय तक बढ़त की स्थिति रही लेकिन अंतिम घंटे में चुनिंदा शेयरों में बिकवाली का जोर रहने से सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए।
2 / 6
बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स 128.90 अंक यानी 0.21 प्रतिशत गिरकर 61,431.74 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 61,955.90 अंक के उच्चस्तर तक गया और 61,349.34 अंक के निचले स्तर तक आया।
3 / 6
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 51.80 अंक यानी 0.28 प्रतिशत गिरकर 18,129.95 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में आईटीसी, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), टाइटन, पावर ग्रिड, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा मोटर्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में प्रमुख रूप से गिरावट रही। इनमें खासतौर से आईटीसी और एसबीआई की गिरावट अहम है। आईटीसी का जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 22.66 प्रतिशत बढ़ गया लेकिन निवेशकों की बिकवाली से इसका शेयर दो प्रतिशत गिर गया।
4 / 6
इसी तरह मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ में 83 प्रतिशत वृद्धि दर्ज करने वाले एसबीआई का शेयर भी 1.77 प्रतिशत गिर गया। दूसरी तरफ, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के शेयर लाभ में रहे। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग चढ़कर बंद हुए।
5 / 6
यूरोपीय बाजार भी दोपहर में सकारात्मक रुख के साथ कारोबार कर रहे थे। एक दिन पहले अमेरिकी बाजारों में भी बढ़त दर्ज की गई थी। रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के उपाध्यक्ष (तकनीकी शोध) अजित मिश्रा ने कहा कि वायदा एवं विकल्प खंड में सौदों के साप्ताहिक निपटान के दिन बाजारों में उतार-चढ़ाव रहा और सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए।
6 / 6
इसके अलावा चुनिंदा शेयरों में मुनाफावसूली से भी दबाव देखा गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने भारतीय बाजारों में खरीदारी का सिलसिला जारी रखा है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने बुधवार को 149.33 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.61 प्रतिशत गिरावट के साथ 76.49 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
टॅग्स :शेयर बाजारshare market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?