लाइव न्यूज़ :

Stock Market: शेयर बाजार में गिरावट थमी, सेंसेक्स 659 अंक चढ़ा

By संदीप दाहिमा | Updated: September 8, 2022 18:02 IST

Open in App
1 / 6
घरेलू शेयर बाजारों में दो दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला बृहस्पतिवार को थम गया और बीएसई सेंसेक्स 659.31 अंक के उछाल के साथ बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में मजबूती और बैंक, सूचना प्रौद्योगिकी तथा वाहन कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी आई।
2 / 6
तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 659.31 अंक यानी 1.12 प्रतिशत की मजबूती के साथ 59,688.22 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह एक समय 683.05 अंक तक चढ़ गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 174.35 अंक यानी 0.99 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,798.75 अंक पर बंद हुआ।
3 / 6
विश्लेषकों ने कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा निवेश और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने निवेशकों की धारणा को मजबूत किया। सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा के शेयर में सबसे अधिक 3.23 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक और एशियन पेंट्स प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ टाटा स्टील, एनटीपीसी, टाइटन, नेस्ले और पावर ग्रिड के शेयर गिरावट लेकर बंद हुए।
4 / 6
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और बढ़ती मुद्रास्फीति को लेकर निवेशकों की चिंता कम होने से वैश्विक बाजारों के साथ-साथ घरेलू बाजार में भी मजबूती आई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऊंचे मूल्यांकन के बावजूद विदेशी संस्थागत निवेश भारतीय बाजार में निवेश कर रहे हैं जिससे बाजार मजबूत बना हुआ है।’’ इसके अलावा व्यापक बाजार में बीएसई स्मॉलकैप में 0.60 प्रतिशत और मिडकैप सूचकांक में 0.29 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
5 / 6
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की मजबूती में रहे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट गिरावट के साथ बंद हुआ। यूरोप के प्रमुख बाजार शुरुआती कारोबार में मिलेजुले रुख के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।
6 / 6
इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.49 प्रतिशत गिरकर 87.57 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने बुधवार को शुद्ध रूप से 758.37 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
टॅग्स :शेयर बाजारshare bazarStock market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित