लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 351 अंक चढ़ा, निफ्टी भी मजबूत

By संदीप दाहिमा | Updated: July 26, 2023 16:53 IST

Open in App
1 / 5
घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को अच्छी तेजी रही और पिछले तीन दिन की गिरावट से उबरते हुए बीएसई सेंसेक्स 351 अंक के लाभ के साथ बंद हुआ। ताजा विदेशी पूंजी प्रवाह और अमेरिकी बाजारों में तेजी के बीच बुनियादी ढांचा, बैंक और पेट्रोलियम कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार में मजबूती रही।
2 / 5
तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 351.49 अंक अंक यानी 0.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 66,707.20 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 541.56 अंक उछलकर 66,897.27 अंक तक चला गया था।
3 / 5
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 97.70 अंक यानी 0.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,778.30 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में लार्सन एंड टुब्रो तीन प्रतिशत से अधिक चढ़ा। इसके अलावा आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, इन्फोसिस और भारतीय स्टेट बैंक भी प्रमुख रूप से लाभ में रहें।
4 / 5
बुनियादी ढांचा क्षेत्र की लार्सन एंड टुब्रो ने मंगलवार को कहा कि उसका शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में 36 प्रतिशत बढ़कर 3,116.12 करोड़ रुपये रहा है। उसके बाद कंपनी का शेयर चढ़ा है। नुकसान में रहने वाले शेयरों में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स और टाइटन शामिल हैं। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।
5 / 5
यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त में रहे थे। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक मंगलवार को शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने 1,088.76 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत