लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 241 अंक चढ़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 4, 2023 16:39 IST

Open in App
1 / 5
वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच घरेलू स्तर पर उत्साहजनक वृहद-आर्थिक आंकड़े आने से सोमवार को दोनों मानक सूचकांक... सेंसेक्स एवं निफ्टी लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए। कारोबारियों के मुताबिक, विदेशी पूंजी का प्रवाह बढ़ने और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) एवं जिंस कंपनियों में खरीदारी से भी बाजार की धारणा को बल मिला।
2 / 5
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 240.98 अंक यानी 0.37 प्रतिशत चढ़कर 65,628.14 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 296.75 अंक तक उछलकर 65,683.91 अंक पर पहुंच गया था।
3 / 5
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 93.50 अंक यानी 0.48 प्रतिशत बढ़कर 19,528.80 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में विप्रो में सर्वाधिक 4.34 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, इन्फोसिस, पावर ग्रिड, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और भारतीय स्टेट बैंक में भी तेजी रही। दूसरी तरफ महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईटीसी, एक्सिस बैंक, नेस्ले, कोटक महिंद्रा बैंक और एशियन पेंट्स के शेयरों में गिरावट का रुख रहा।
4 / 5
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट एवं हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोप के बाजार भी शुरुआत में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिका में अधिकांश बाजार पिछले कारोबारी दिवस पर शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। शुक्रवार को जारी एक सर्वेक्षण के अनुसार, भारत में विनिर्माण गतिविधियों ने अगस्त महीने में रफ्तार पकड़ी।
5 / 5
इसके अलावा अगस्त में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह भी बेहतर अनुपालन और कर अपवंचना में कमी के कारण 11 प्रतिशत बढ़कर 1.59 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। वाहनों की बिक्री के आंकड़े भी खासे उत्साहजनक रहे हैं। त्योहारी मांग और एसयूवी की लगातार मजबूत बिक्री के कारण अगस्त में अबतक की रिकॉर्ड मासिक बिक्री हुई है। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.09 प्रतिशत चढ़कर 88.64 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय बाजार में फिर से निवेश शुरू कर दिया है। शेयर बाजार से मिले आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने शुक्रवार को 487.94 करोड़ रुपये मूल्य की शुद्ध खरीदारी की।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सSensex
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?