लाइव न्यूज़ :

Stock Market Today: शेयर बाजारों में लगातार आठवें दिन तेजी, निफ्टी नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर

By संदीप दाहिमा | Updated: September 12, 2023 12:05 IST

Open in App
1 / 5
स्थानीय शेयर बाजारों में लगातार आठवें दिन मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। वहीं निफ्टी अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।
2 / 5
वैश्विक बाजारों में बड़े पैमाने पर मजबूत रुख और विदेशी संस्थागत निवेशकों के बाजार में पैसा लगाने से स्थानीय बाजारों को मजबूती मिली।
3 / 5
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 412.02 अंक चढ़कर 67,539.10 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 114 अंक बढ़कर अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 20,110.35 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में लार्सन एंड टुब्रो, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एक्सिस बैंक और भारती एयरटेल के शेयर लाभ में रहे।
4 / 5
वहीं एनटीपीसी, मारुति, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाटा मोटर्स के शेयर नुकसान में रहे। अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।
5 / 5
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 90.99 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 1,473.09 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?