लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 148 अंक कमजोर

By संदीप दाहिमा | Updated: November 6, 2025 18:47 IST

Open in App
1 / 6
विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक में बिकवाली के बीच बृहस्पतिवार को स्थानीय शेयर बाजार बेहद उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में गिरकर बंद हुए। सेंसेक्स में 148 अंक की गिरावट रही जबकि निफ्टी 88 अंक नीचे आ गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 148.14 अंक यानी 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,311.01 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 83,846.35 के उच्चतम और 83,237.65 के निम्नतम स्तर को छुआ।
2 / 6
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 1,067.01 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध रूप से बिकवाली की थी जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,202.90 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे। जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘एशियाई बाजारों के अनुकूल रुख के बावजूद घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रही। एफआईआई की निरंतर निकासी के बीच व्यापक मुनाफावसूली देखी गई। एमएससीआई सूचकांक में चार भारतीय कंपनियों के शामिल होने और मजबूत अमेरिकी आंकड़ों से उपजा शुरुआती आशावाद कमजोर घरेलू पीएमआई आंकड़ों से कम हो गया।’’
3 / 6
मौसमी रूप से समायोजित एचएसबीसी इंडिया सर्विसेज पीएमआई कारोबारी गतिविधि सूचकांक सितंबर के 60.9 से गिरकर अक्टूबर में 58.9 पर आ गया, जो मई के बाद से विस्तार की सबसे धीमी गति को दर्शाता है। व्यापक बाजार में छोटी कंपनियों का बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 1.53 प्रतिशत गिर गया जबकि मझोली कंपनियों के मिडकैप में 1.19 प्रतिशत की गिरावट रही।
4 / 6
क्षेत्रवार सूचकांकों में उपयोगिता खंड 2.20 प्रतिशत के नुकसान में रहा जबकि धातु खंड में 2.03 प्रतिशत, ऊर्जा खंड में 1.96 प्रतिशत, जिंस खंड में 1.76 प्रतिशत और रियल्टी खंड में 1.51 प्रतिशत की गिरावट रही।
5 / 6
बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों में से 3,012 शेयरों में गिरावट रही जबकि 1,202 कंपनियों में तेजी रही और 139 अन्य अपरिवर्तित रहीं। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक सकारात्मक दायरे में बंद हुए।
6 / 6
यूरोप के बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। मंगलवार को सेंसेक्स 519.34 अंक गिरकर 83,459.15 अंक और निफ्टी 165.70 अंक गिरकर 25,597.65 अंक पर बंद हुआ था।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार