लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 595 अंक चढ़ा, निफ्टी 19,400 अंक के पार

By संदीप दाहिमा | Updated: November 6, 2023 18:05 IST

Open in App
1 / 5
स्थानीय शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी का सिलसिला जारी रहा और मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स में 595 अंक का उछाल आया। निफ्टी भी 19,400 अंक के ऊपर पहुंच गया। वैश्विक बाजारों में अनुकूल रुख के बीच आईटी, निजी क्षेत्र के बैंक और पूंजीगत सामान बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में तेजी के साथ बाजार मजबूत हुआ है। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 594.91 अंक यानी 0.92 प्रतिशत उछलकर 64,958.69 अंक पर बंद हुआ।
2 / 5
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 181.15 अंक यानी 0.94 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,411.75 अंक पर बंद हुआ। तीन कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 1,367 अंक और निफ्टी 422 अंक चढ़ा है। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में लार्सन एंड टुब्रो, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फिनसर्व सबसे अधिक लाभ में रहे।
3 / 5
दूसरी तरफ भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा मोटर्स और टाइटन में गिरावट रही। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘अमेरिका में नौकरियों में कम वृद्धि तथा फेडरल रिजर्व (अमेरिकी केंद्रीय बैंक) की मौद्रिक नीति के आक्रामक रुख में नरमी आने की संभावना से बाजार में उम्मीदें बनी हुई हैं। चूंकि ज्यादातर चुनौतियां वैश्विक हैं, ऐसे में निवेशकों की धारणा अब घरेलू कंपनियों की ओर है।
4 / 5
घरेलू बाजार में त्योहारों को लेकर मांग अच्छी है।’’ बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक में एक प्रतिशत तथा मिडकैप में 0.90 प्रतिशत की तेजी रही। रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (तकनीकी शोध) अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘सप्ताह की शुरुआत बाजार में मजबूती के साथ हुई और दोनों मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में करीब एक प्रतिशत की तेजी रही। अमेरिकी बाजार में तेजी का असर घरेलू बाजार पर देखने को मिल रहा है।’’
5 / 5
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक दायरे में रहे। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.35 प्रतिशत चढ़कर 86.04 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 12.43 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित