लाइव न्यूज़ :

413 अंक टूटा सेंसेक्स, शेयर बाजार में दो दिन की तेजी पर विराम

By संदीप दाहिमा | Updated: May 16, 2023 18:45 IST

Open in App
1 / 6
घरेलू शेयर बाजारों में दो दिन से जारी तेजी पर मंगलवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 413 अंक से अधिक टूटकर बंद हुआ। सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लि. और रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली से बाजार नीचे आया।
2 / 6
तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में शुरुआती कारोबार में कुछ मजबूती रही लेकिन बाद में इसमें गिरावट आई और अंत में यह 413.24 अंक यानी 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,932.47 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 498.3 अंक तक लुढ़क गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 112.35 अंक यानी 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,286.50 अंक पर बंद हुआ।
3 / 6
कोटक सिक्योरिटीज लि. के इक्विटी शोध प्रमुख (खुदरा)श्रीकांत चौहान ने कहा, ‘‘मुख्य रूप से मुनाफावसूली से बाजार 62,000 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे आया। एक तरफ जहां, विदेशी संस्थागत निवेशकों की लिवाली और घरेलू स्तर पर मजबूत आर्थिक आंकड़ों से तेजी को बल मिला है, वहीं वैश्विक स्तर पर नीतिगत दर को लेकर अनिश्चितता तथा कमजोर मांग से निवेशक नियमित अंतराल पर मुनाफावसूली कर रहे हैं।’’
4 / 6
सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी लि., एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और मारुति प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में बजाज फाइनेंस, भारतीय स्टेट बैंक, एनटीपीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइटन, इन्फोसिस, बजाज फिनसर्व, विप्रो, एशियन पेंट्स और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज शामिल हैं।
5 / 6
बीएसई में मझोली कंपनियों से जुड़ा सूचकांक 0.18 प्रतिशत तथा छोटी कंपनियों का सूचकांक 0.12 प्रतिशत मजबूत हुआ। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘घरेलू बाजार का मानक सूचकांक रिकॉर्ड ऊंचाई की ओर था लेकिन प्रमुख कंपनियों के शेयरों में बिकवाली दबाव से बाजार नीचे आ गया। हालांकि, मझोली और छोटी कंपनियों के शेयरों में तेजी रही।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी संभावना है कि यूरो क्षेत्र में आर्थिक वृद्धि जनवरी-मार्च तिमाही में तिमाही आधार पर 0.1 प्रतिशत रहेगी।
6 / 6
इससे पिछली तिमाही में वृद्धि दर स्थिर रही थी। अमेरिकी बाजार में कर्ज सीमा पर बातचीत के बीच निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया है।’’ एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट नुकसान में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में ज्यादातर में शुरुआती कारोबार में तेजी रही। अमेरिकी बाजार सोमवार को लाभ में रहे थे। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.82 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक मंगलवार को शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने 1,406.86 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।
टॅग्स :सेंसेक्सशेयर बाजारनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?