लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 79 अंक मजबूत

By संदीप दाहिमा | Updated: August 14, 2023 19:33 IST

Open in App
1 / 5
स्थानीय शेयर बाजार में सोमवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स 79.27 अंक की बढ़त में रहा। यूरोपीय बाजारों में अच्छी शुरुआत के बीच कारोबार के अंतिम घंटे में सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज और इन्फोसिस में लिवाली से बाजार को समर्थन मिला।
2 / 5
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 79.27 अंक यानी 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 65,401.92 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 500.77 अंक टूटकर 64,821.88 अंक पर आ गया था।
3 / 5
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 6.25 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 19,434.55 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, एशियन पेंट्स, नेस्ले, एक्सिस बैंक, विप्रो और कोटक महिंद्रा बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहे।
4 / 5
नुकसान में रहने वाले शेयरों में जेएसडब्ल्यू स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स और बजाज फाइनेंस शामिल हैं। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। हालांकि, यूरोप के ज्यादातर प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख रहा।
5 / 5
अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नुकसान में रहे थे। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ईंधन के दाम में नरमी से थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति में लगातार चौथे महीने जुलाई में गिरावट आई और यह शून्य से नीचे 1.36 प्रतिशत रही। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 3,073.28 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 86.52 डॉलर प्रति बैरल रहा। बीएसई सेंसेक्स में बीते सप्ताह शुक्रवार को 365.53 अंक और एनएसई निफ्टी में 114.80 अंक की गिरावट आई थी।
टॅग्स :सेंसेक्सशेयर बाजारshare bazarStock market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?